फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vinesh disqualified from Olympics,Punjab CM Bhagwant Mann reaches Dadri, meets Mahavir Phogat

विनेश ओलंपिक में अयोग्य घोषित: पंजाब के सीएम भगवंत मान दादरी पहुंचे, पहलवान के चाचा महावीर फोगट से की मुलाकात

Wed, 07 Aug 2024 03:48 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 07 Aug 2024 03:48 PM IST
सार

पहलवान विनेश फोगाट ओलिंपिक मुकाबले से बाहर हो गई हैं। विनेश फोगाट 50 किलो वेट कैटेगरी में खेल रही थी। मंगलवार को उन्होंने सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हराया था। वह ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं थीं।

विज्ञापन
Vinesh disqualified from Olympics,Punjab CM Bhagwant Mann reaches Dadri, meets Mahavir Phogat
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : ANI

विस्तार

पहलवान विनेश फोगाट के ओलिंपिक मुकाबले से डिसक्वालीफाई होने पर हरियाणा के लोग सदमे में हैं। विनेश फोगाट न केवल फाइनल से बाहर हो गई, बल्कि मेडल से भी चूक गईं। इस कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा के चरखी दादरी में भारतीय पहलवान विनेश फोगट के चाचा महावीर फोगट से मुलाकात की। भगवंत मान ने मान ने कहा किा 100-50 ग्राम के तो बाल ही थे, वही कटवा देते। कहा कि कोच और फिजियोथेरेपिस्ट लाखों रुपये लेते हैं। क्या वो वहां छुट्टियां मनाने गए हैं?

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विनेश फोगाट गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबले से पहले 50 किलो वजन को कायम नहीं रख सकीं। पहलवान विनेश फोगाट के ओलिंपिक मुकाबले से बाहर होने की सूचना मिलते ही महावीर फोगाट की आंखों में आंसू आ गए। वहीं, इस फैसले के आने के बाद हर कोई विरोध जता रहा है। विनेश के गोल्ड की दौड़ से बाहर होने की सूचना मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट पर नहीं हरा पाए तो षड्यंत्र कर किया बाहर- ससुर राजपाल राठी
विनेश के ओलंपिक में डिस्क्वालीफाई होने के बाद ससुर राजपाल राठी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें जैसे ही यह सूचना मिली दिल बैठ गया। आंखों में पानी आ गया इतना दुख है कि किसी को बयान नहीं कर पा रहे है। विनेश के साथ राजनीति की जा रही है। कुछ शुरू से ही उसके पीछे लगे हुए है कि कैसे उसको हराया जाए।
 

विनेश को मैट पर नहीं हरा पाए तो राजनीति करके नीचे लाने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर वजन 100 ग्राम ज्यादा था तो 10 मिनट का समय देते वह अपने बाल कटवा देती, 100 ग्राम तो वहां कम हो जाता। लेकिन नहीं यह षड्यंत्र के माध्यम से किया जा रहा है। बेटी ने जिंदगी भर इस पल के लिए मेहनत की व उसको इस गंदे तरीके से साजिश कर बाहर किया जा रहा है।

एक दिन जरूर मेडल लाएगी विनेश- महावीर फोगाट

भारतीय पहलवान विनेश फोगट के ओलिंपिक मुकाबले से अयोग्य घोषित होने पर उनके चाचा महावीर फोगट ने कहा कि मेरे पास कहने को कुछ नहीं है। पूरे देश को गोल्ड की उम्मीद थी। कहा कि नियम तो हैं लेकिन अगर कोई पहलवान 50-100 ग्राम ज्यादा वजन का है तो उसे खेलने की अनुमति दी जाती है। मैं देश के लोगों से कहूंगा कि निराश न हों, एक दिन वो जरूर मेडल लाएगी। मैं उसे अगले ओलंपिक के लिए तैयार करूंगा।
 

भारत की शान हमारी बेटी विनेश फोगाट- सीएम

विनेश आप भारत का गौरव हैं आप हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं आपने अपनी शानदार खेल प्रतिभा से ओलंपिक में भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। आज का फैसला हर भारतीय के लिए बेहद ही दु:खद है हरियाणा समेत पूरा भारत आपके साथ खड़ा है।आपने सभी चुनौतियों का डट कर सामना किया है।हमें अपनी बेटी पर पूर्ण विश्वास है कि आप हर बाधाओं को पार कर हमेशा भारत का मान बढ़ाती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed