फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Operators of private buses are not accepting passes

Charkhi Dadri News: निजी बसों के परिचालक नहीं मान रहे पास

Wed, 18 Sep 2024 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Sep 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Operators of private buses are not accepting passes
बाढड़ा में एसडीएम सुरेश दलाल को ज्ञापन सौंपते आईटीआई के विद्यार्थी। 
बाढड़ा। राजकीय महाविद्यालय और आईटीआई में पढ़ने वाले छात्रों ने एसडीएम सुरेश दलाल को ज्ञापन देकर निजी बसों में पास मान्य करवाने की मांग की है। छात्रों ने ज्ञापन में कहा कि प्राइवेट बस चालक छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। आईटीआई के छात्रों ने एसडीएम को बताया कि मंगलवार को बस चालक ने उन्हें बाढड़ा से कुछ दूरी पर बस से उतार दिया जिससे विद्यार्थी समय पर आईटीआई में नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि सुबह आठ बजे बाढड़ा से तोशाम जाने वाली बस मेें हरियाणा सरकार की ओर से जारी बस पास मान्य किया जा रहा है। बस परिचालक रास्ते में उतार देता है जिससे कॉलेज और आईटीआई तक आने-जाने में बड़ी परेशानी हो रही है। छात्रों ने एसडीएम से इस समस्या का समाधान करवाने की मांग की।
विज्ञापन




एसडीएम ने छात्रों से कहा कि प्राइवेट बस संचालकों को बुलाकर समझा दिया जाएगा। फिर भी यदि वे नहीं मानेंगे तो उनके खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान छात्र अतरेंद्र, अस्मिश, प्रीतम, देवल, अंकित, जसबीर, कार्तिक, राती, सुनीत, योगेश, आकाश, अंकित, प्रवीन, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed