फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   operation akraman 10 arrested

ऑपरेशन आक्रमण : 18 पुलिस टीमों ने 52 जगहों पर दी दबिश, 2 उद्घोषित अपराधियों समेत 10 आरोपी दबोचे

Sun, 06 Apr 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 06 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
operation akraman 10 arrested
फोटो 14
विज्ञापन

मादक पदार्थ समेत पकड़ा गया आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत : विभाग


- अवैध हथियार रखने, नशीले पदार्थ बेचने वालों समेत सट्टा खाईवाल पर हुई कार्रवाई, अलग-अलग थानों में 6 एफआईआर हुईं दर्ज
जिला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में मची रही खलबली

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाया। इसके तहत 18 पुलिस टीमों ने 52 संदिग्ध जगहों पर दबिश दी। कुछ जगहों पर पुलिस टीमों को सफलता हाथ लगी और अवैध हथियार समेत मादक पदार्थ बरामद हुए। मुहिम के तहत दो उद्घोषित अपराधियों समेत 10 आरोपियों को काबू किया गया। विभिन्न थानों में 6 एफआईआर दर्ज हुईं।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के मार्गदर्शन में अपराधियों पर कार्रवाई के लिए रविवार को जिला पुलिस की तरफ से ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। इस अभियान के दौरान जिला पुलिस ने अवैध हथियार, नशीला पदार्थ, सट्टा खाईवाल और अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण के लिए पुलिस अधीक्षक ने 18 टीमें बनाईं। इनमें 72 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शामिल किया गया। टीमों ने जिले के सभी हिस्ट्रीशीटर, पीओ, बेल जंपर, नशा तस्कर व अन्य संदिग्ध लोगों को चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये मिलीं कामयाबी
पुलिस टीमों ने रेड के दौरान मादक पदार्थ तस्कर को दबोचा और उससे 980 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए शराब की अवैध बिक्री करने वाले को गिरफ्तार कर 15 बोतल देसी शराब बरामद की गईं। एक सट्टा खाईवाल को भी दबोचा गया और उससे 1730 रुपये बरामद हुए।


वर्सन:
यदि जिले में रहना है तो अपराधी को अपराध छोड़ना पड़ेगा। अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की ओर से युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों के खतरे से बचाने के लिए मादक पदार्थ तस्करों व इस अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान भविष्य में जारी रहेगा।
-अर्श वर्मा, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed