फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Only three out of 15 complainants reached, labor minister settled 14 complaints in 24 minutes

Charkhi Dadri News: 15 में से तीन ही परिवादी पहुंचे, श्रम मंत्री ने 24 मिनट में निपटाईं 14 शिकायतें

Mon, 21 Aug 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 21 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Only three out of 15 complainants reached, labor minister settled 14 complaints in 24 minutes
कष्ट निवारण समिति की बैठक में मौजूद राज्य मंत्री अनूप धानक, डीसी प्रीति, एडीसी डॉ. जयेंद्र व एस
चरखी दादरी। लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 में से तीन ही परिवादी पहुंचे। 12 परिवाद बैठक कक्ष में नहीं पहुंचे। प्रदेश के राज्य एवं श्रम मंत्री अनूप धानक ने 24 मिनट के अंदर एजेंडे में शामिल शिकायतों की सुनवाई कर दी। बैठक संपन्न होने के बाद राज्यमंत्री ने बताया कि 15 में से 14 शिकायतों का निपटान हुआ है जबकि एक लंबित रखी गई है। एजेंडे के अलावा भी मंत्री ने करीब 30 लोगों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का समय सुबह 11 बजे तय रहा। बैठक की अध्यक्षता करने श्रम एवं राज्यमंत्री अनूप धानक सुबह 11:34 पर लघु सचिवालय सभागार में पहुंचे। पहली शिकायत निमड़ बड़ेसरा निवासी शिक्षक आत्महत्या मामले से जुड़ी रही। मृतक की बेटी और बेटे ने इस मामले में पुलिस पर सभी छह आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। मृतक शिक्षक की बेटी ने आरोप लगाया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उल्टा उन्हीं पर दबाव बना रही है। इस शिकायत को लंबित रखा गया।
विज्ञापन

दूसरा परिवाद लाडावास निवासी राजपाल, विनोद और अन्य ग्रामीणों का रहा। उन्होंने बताया कि वर्ष 1976 में उन्हें 100-100 गज के प्लॉट अलॉट हुए थे। कुछ लोगों ने उनको अलॉट की गई जगह पर कब्जा करने के उद्देश्य से तारबंदी कर दी। बाढड़ा एसडीएम विरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन ने मौका देखकर तार हटवा दिए है। वहीं, शिकायतकर्ता पक्ष ने कहा कि दूसरा पक्ष अब फिर से तारबंदी की बात कह रहा है। इस मामले में डीसी प्रीति ने एसडीएम को आदेश दिया कि दोबारा से इन परिवारों को अलॉट जगह की अगर तारबंदी होती है तो तत्काल एफआईआर दर्ज करवाई जाए। तीसरा परिवाद लांबा निवासी सुरेंद्र का पिता के मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधी रहा। शिकायतकर्ता बैठक कक्ष में नहीं पहुंचा और डिप्टी सीएमओ डॉ. अंकुर नागर ने अपना पक्ष रख दिया, जिसके बाद शिकायत को ड्रॉप किया गया। चौथा परिवाद भी स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा रहा। मृत्यु प्रमाणपत्र के इस मामले में भी शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा और मंत्री ने इसे भी ड्रॉप करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन मामलों में भी नहीं पहुंचे शिकायतकर्ता
पांचवां परिवाद मांढी केहर के ग्रामीणों का शराब ठेका से संबंधित रहा। परिवादी पक्ष बैठक में नहीं पहुंचा जबकि आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों ने शराब ठेका स्थानांतरित करवाने की बात कही और इस शिकायत को ड्रॉप कर दिया गया। छठा परिवाद मालकोष निवासी सुरेंद्र का बिजली निगम से संबंधी रहा। शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा और एसडीओ ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि 1000 केवी की लाइन के नीचे शिकायतकर्ता मकान बना रहा है और तार शिफ्ट कराने की एवज में आने वाले खर्च का ब्योरा उसे दे दिया गया है। सातवां परिवाद पीडब्ल्यूडी से जुड़ा रहा और इसमें भी मिसरी निवासी शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा। आठवां परिवाद सिंचाई विभाग से संबंधित रहा और इसमें भी इमलोटा निवासी प्रविंद्र नहीं पहुंचा। नौवां परिवाद गांव पातुवास का पेयजल समस्या का रहा और इसमें भी शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा। एक अन्य परिवाद पार्षद नवीन का रहा और वो भी बैठक में नहीं पहुंचे।

- अपने ही विभाग के अधिकारियों की लगाई क्लास
श्रम मंत्री ने आर्थिक सहायता से संबंधी दो मामलों में श्रम विभाग के अधिकारियों की ही क्लास लगा दी। एक मामले में मंत्री अनूप धानक ने एएलसी से लिखकर लिया कि ये आवेदन उससे संबंधित नहीं है। इसके अलावा दो मामलों में उन्होंने पोर्टल खुलवाकर तत्काल आर्थिक मदद संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।
- डिप्टी सीएम के समक्ष उठेगा कन्हेटी निवासी बंदी का मौत मामला

वार्ड-3 से जिला पार्षद एडवोकेट रविंद्र सांगवान कन्हेटी निवासी बंदी की मौत मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अनूप धानक से मिले। इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला रोहतक में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेंगे और उस बैठक में इस मामले को शामिल करवाएं।


कष्ट निवारण समिति की बैठक के एजेंडे में 15 परिवाद शामिल किए गए। कई मामलों में परिवादी नहीं पहुंचे और संतुष्ट होने की बात उन्होंने लिखकर अधिकारियों को दी। 15 में से 14 परिवादों का निपटान हुआ जबकि एक लंबित है जिसमें एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
-अनूप धानक, श्रम एवं रोजगार मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed