फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   One killed, three injured in three accidents

Charkhi Dadri News: तीन हादसों में एक की मौत, तीन घायल, एक भैंस भी मरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in three accidents
चरखी के समीप हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में पिछले 16 घंटे के अंदर तीन सड़क हादसे हुए। अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक हादसे में तो एक भैंस ने भी जान गंवा दी। दो हादसों में बाढड़ा थाना पुलिस ने जबकि तीसरे में सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तीनों हादसों का कारण रफ्तार बताया जा रहा है। चरखी के समीप हुए हादसे में तो एक ट्रैक्टर और डंपर आपस में टकराने के बाद एक मकान में घुस गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

आपस में टकराने के बाद एक कार और बाइक को भी ट्रैक्टर-डंपर ने लिया चपेट में
दादरी-भिवानी मुख्य मार्ग पर एससीआर स्कूल के समीप मंगलवार दोपहर बाद एक ट्रैक्टर को डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे बने एक मकान में घुस गए। इस हादसे में मकान के अगले हिस्से में बंधी एक भैंस की मौत हो गई जबकि मकान की दीवार समेत वहां खड़ी एक कार और बाइक भी दोनों वाहनों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं, हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक भिवानी के बीरण निवासी धर्मबीर ने बताया कि वो अपना ट्रैक्टर लेकर गांव से दादरी अपने भांजे के पास आ रहा था। जब वो चरखी एससीआर स्कूल के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने उसके ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। डंपर की रफ्तार ज्यादा होने के कारण दोनों वाहन सड़क किनारे बने सोमबीर के मकान में घुस गए। गनीमत रही कि उस दौरान परिवार के सदस्य मकान के पिछले हिस्से में थे। इस हादसे में धर्मबीर घायल हो गया और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर थाना पुलिस ने उसके बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना में सोमबीर को भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed