{"_id":"609c21b98ebc3e47eb775a18","slug":"one-infected-died-on-wednesday-111-people-positive-charkhidadri-news-rtk6082298139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार को एक संक्रमित की मौत, 111 लोग पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार को एक संक्रमित की मौत, 111 लोग पॉजिटिव
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में बुधवार को एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई, जबकि 111 नए केस मिले हैं। नए संक्रमितों में 67 महिलाएं भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 71 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया है।
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि 12 मई की शाम तक जिले से कोरोना जांच के लिए 166980 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से अभी 1531 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को 111 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 3672 हो गई है। इनमें से 2692 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 897 उपचाराधीन हैं। इस समय 175 संक्रमित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि बुधवार को चरखी निवासी 40 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हुई और कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार उसका दाह-संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 83 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
शहर में 38 व गांव में 63 लोग संक्रमित
बुधवार को जो 111 नए संक्रमित मिले हैं, उनमें से 38 शहर 63 गांवों के रहने वाले हैं। बौंदकलां में नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा भागवी में चार, सांजरवास में दो, अचीना में दो, नरसिंहवास और ढाणी फौगाट में तीन-तीन केस मिले हैं। बुधवार को कमोद, कादमा, मंदोला, आदमपुर, कोहलावास, मकड़ाना, ढाणी फौगाट, चांगरोड, जगरामबास, धनासरी, नांधा, रानीला, नीमड़ी, मालकोष, रणकोली, अचीना, लाडावास, जीतपुरा, अटेला, संतोकपुरा व भागवी आदि गांव में नए संक्रमित मिले हैं।
18 सेशन लगाकर 1763 को लगाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 18 सेशन लगाकर 1763 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। सिविल अस्पताल में 223, एमसीएच में 140, बौंदकलां में 40, अचीना में 30, इमलोटा में 70, रानीला में 170,सांवड़ृ में80, झोझूकलां में 180, बलकरा में 99, संतोकपुरा और मानकावास में 140-140, माई कलां में 170, गोपी में 70 बाढड़ा में 60, हड़ौदी में 37, कादमा में 100 और छपार में 10 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।