{"_id":"621e55c56506bd5ca2273830","slug":"omkar-sharma-of-champapuri-will-be-seen-in-the-reality-show-charkhidadri-news-hsr625600021","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियल्टी शो में नजर आएंगे चंपापुरी के ओमकार शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियल्टी शो में नजर आएंगे चंपापुरी के ओमकार शर्मा
विज्ञापन
ओमकार शर्मा।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। चंपापुरी निवासी 20 वर्षीय ओमकार शर्मा जल्द ही एक बड़े चैनल पर प्रसारित होने वाले रियल्टी शो लव एंड वार में नजर आएंगे। देहरादून में आयोजित ऑडिशन के आधार पर उनका चयन हुआ है। ओमकार ने बताया कि इससे पहले वो दो बॉलीवुड फिल्म गोताखार और डेम ग्रेवियाड में सहायक भूमिका भी निभा चुके हैं।
ओमकार शर्मा जनता महाविद्यालय में स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रियल्टी शो के लिए ऑडिशन बेहद अच्छा रहा और उनका चयन हो गया। उन्होंने बताया कि इसकी कहानी नाम की तरह ही होगी। ओमकार ने बताया कि इससे पहले भी वो हिंदी फीचर फिल्मों तक अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। उन्होंने बताया कि रंगमंच व अभिनय क्षेत्र में उनका रुझान बचपन से ही रहा था, जिसके चलते उन्होंने दिल्ली के डीएम स्टार्स प्रोडेक्शन में अभिनय की बारिकियों को कई माह तक जाना व समझा।
ओमकार ने बताया कि शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ा और अनेक जगहों पर न्यू कमर कहते हुए उन्हें टाल दिया गया, लेकिन कहते है कि संघर्ष अगर सच्चे मन से किया जाए तो अवश्य फल मीठा मिलेगा। यही कहावत उनके जीवन पर भी दुरुस्त उतरी। उन्होंने बताया कि पहले टिकटॉक पर उनकी पोस्ट को सराहना मिली और इससे उनका हौसला बढ़ा।
विज्ञापन
डेम ग्रेवियाड फिल्म में निभाया नायक के छोटे भाई का किरदार
बॉलीवुड फिल्म डेम ग्रेवियाड में ओमकार शर्मा ने नायक के छोटे भाई का किरदार निभाया है। इस किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा। ओमकार ने बताया कि उसने जिन दो फिल्मों में काम किया है वो निर्देशक संजीव कुमार राजपूत के मार्गदर्शन में बनी है।