फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Now BDPO, DDPO, XEN and Zilla Parishad offices will be under one roof

अब बीडीपीओ, डीडीपीओ, एक्सईएन व जिला परिषद कार्यालय होंगे एक ही छत्त के नीचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Now BDPO, DDPO, XEN and Zilla Parishad offices will be under one roof
चरखी दादरी। जिले में बीडीपीओ, डीडीपीओ, एक्सईएन व जिला परिषद कार्यालय अब एक ही छत्त के नीचे चलेंगे। चरखी दादरी में जिला परिषद का गठन होने के बाद अब सरकार शहर के दिल्ली रोड पर करीब तीन किलोमीटर दूर गांव समसपुर में जिला परिषद कार्यालय भवन बनाने जा रही है। इस प्रोजेक्ट का प्रपोजल तैयार कर सरकार को भेजा गया है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 40 करोड़ का बजट खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

जिले में 168 ग्राम पंचायतें हैं। दादरी, बौंद कलां, झोझू कलां व बाढड़ा ब्लॅाक हैं। जिले में अब तक जिला परिषद का गठन नहीं हो सका था। पिछले दिनों सरकार ने जिला परिषद गठन को स्वीकृति दे दी है। पंचायत विभाग के लिए ब्लॉक व जिला स्तर पर भवन की कमी बनी हुई है। बाढड़ा में भी पंचायत विभाग का नया भवन नहीं बन सका है। झोझू कलां, बौंद कलां ब्लॉक में भी नए भवनों की जरूरत है, ताकि बीडीपीओ व ग्राम सचिव आदि कार्यालयों में बैठकर अपना कामकाज निपटा सके।
विज्ञापन

इसी प्रकार दादरी शहर में भी पंचायत विभाग के पास पर्याप्त भवन नहीं हैं। सीमित कमरों में भी कामकाज करना पड़ रहा है, जबकि दादरी जिला बनने के बाद स्टाफ भी बढ़ा है और डीडीपीओ कार्यालय भी शुरू हुआ है। ऐसे में नए भवन की जरूरत है। पार्किंग आदि की सुविधा भी नहीं है, जिससे वाहनों के खड़ा करने के लिए ज्यादा दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सरकार जिला परिषद कार्यालय का भवन बनवाएगी। करीब पांच एकड़ में प्रस्तावित नए भवन में रूरल डेवलेपमेंट के तहत सभी कामकाज इसी भवन में होंगे। बीडीपीओ, डीडीपीओ, एक्सईएन पंचायती राज व अन्य जिला स्तर के अधिकारी जिला परिषद भवन में भी बैठेंगे। एक ही छत्त के नीचे 168 ग्राम पंचायतों के कामकाज निपटाए जाएंगे।
विभाग अधिकारी करेंगे साइट का अवलोकन
विभाग के अधिकारी जल्द ही साइट का अवलोकन करेंगे। इसके लिए पंाच एकड़ जमीन एक्वायर की जानी है। गांव समसपुर में प्रस्तावित इस जमीन को लेकर ग्रामीण अपनी सहमति दे चुके हैं। शीघ्र ही विभाग अधिकारी जमीन को फाइनल करने का काम करेेंगे।
विभाग ने इसका प्रपोजल तैयार कर हेड ऑफिस भेजा है, ताकि जल्दी ही इसे अप्रुवल मिल सके। यह भवन बनने के बाद जिला के पंचायत व जिला परिषद से संबंधित कामकाज यहीं पूरे होंगे। भौगोलिक दृष्टि से भी गांव समसपुर में प्रस्तावित यह प्रोजेक्ट फिट बैठता है। दादरी-दिल्ली रोड पर होने के कारण आवागमन में भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। पेयजल, बिजली व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

इस प्रोजेक्ट का प्रपोजल तैयार कर हैड ऑफिस भेजा है। ग्रामीणों ने जमीन देने पर अपनी सहमति जता दी है। शीघ्र ही साइट का अवलोकन किया जाएगा। सरकार से बजट की मंजूरी मिलते ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
- भरथ सिंह, एक्सईएन, पंचायती राज।
फोटो 07
बीडीपीओ कार्यालय भवन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed