फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Not a single BDPO for all four sections of the district, officers posted in other districts have additional charge

जिले के चारों खंड के लिए नहीं एक भी बीडीपीओ, दूसरे जिलों में तैनात अधिकारियों के पास अतिरिक्त चार्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Not a single BDPO for all four sections of the district, officers posted in other districts have additional charge
चरखी दादरी। पंचायत चुनावों का बिगुल बज चुका है लेकिन जिला के चारों ब्लॉकों में बीडीपीओ के रिक्त हैं। पंचायत भंग होने पर बीडीपीओ को ही सरपंचों का चार्ज सौंप रखा है ऐसे में कार्यालय के और गांवों के छोटे-मोटे विकास कार्य तक ठप हैं। बीडीपीओ की कमी का असर पंचायत चुनाव की तैयारियों पर भी सीधे तौर पर पड़ेगा। जिले में 165 ग्राम पंचायतें हैं जिनका काम पिछले डेढ़ साल से बीडीपीओ ही देख रहे हैं। दूसरी ओर विभाग में केवल डीडीपीओ ही एकमात्र अधिकारी बचे हैं और उन पर चुनावी माहौल में वैसे ही का दबाव है।
विज्ञापन

वैसे ही पंचायत भंग होने पर गांवों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। इस समय बीडीपीओ के सभी पद रिक्त होने पर कार्यालय के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं जबकि चुनावी तैयारियों पर भी इसका असर पड़ना लाजमी है। हालांकि दो भिवानी और एक महेंद्रगढ़ बीडीपीओ को तीन ब्लॉक का अतिरिक्त चार्ज दे रखा है जबकि चौथा ब्लॉक स्वयं डीडीपीओ अजीत सिंह देख रहे हैं। चारों ब्लॉक में बीडीपीओ के पद रिक्त होने से विभिन्न प्रकार की फाइलें रुकी हुई हैं। कार्यालय का प्रबंधन एवं अनुशासन भी इससे प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों पर किसी प्रकार का मनोवैज्ञानिक दबाव नहीं होने से कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन

जिले में चार ब्लॉक हैं जिनमें बौंद कलां, बाढड़ा, दादरी व झोझू कलां शामिल हैं। पंचायतों का चार्ज बीडीपीओ के पास होने की वजह से विभाग में सभी प्रकार के कामकाज बाधित हो रहे हैं। हालांकि चुनाव के मद्देनजर उपायुक्त प्रीति ने दोनों विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम के अलावा सीटीएम और कृषि विभाग के डीडीए को अलग-अलग ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर रखा है और फिलहाल ये ही व्यवस्थाएं देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल से नहीं मिली पीआरआई ग्रांट
गांवों में पंचायतें भंग होने पर पीआरआई (पंचायती राज संस्था) की ग्रांट भी डेढ़ साल से नहीं आई है। पीआरआई ग्रांट केंद्र व राज्य सरकार की ओर से आबादी के अनुरूप प्रत्येक छह माह में दी जाती है। इस राशि से गांव में छोटे स्तर के विकास कार्य पूरे हो जाते हैं। सरकार ने कुछ दिन पहले ग्राम स्वराज पोर्टल भी लांच किया है। अब नई पंचायतों के काम इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ही पूरे होंगे। इस पोर्टल पर सभी पंचायतों का डाटा अपलोड हो चुका है।

पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मैंने दोनों एसडीएम के अलावा सीटीएम और डीडीए एग्रीकल्चर को इन ब्लॉक का निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया है। स्थायी बीडीपीओ के लिए हम सरकार को डिमांड भेज चुके हैं।
प्रीति, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed