{"_id":"674e18fae1f95469c401dfc4","slug":"norcotics-addict-reached-in-hospital-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-127291-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नशा छोड़ने का दृढ़ संकल्प कर विशेषज्ञ के पास प्रतिदिन पहुंच रहे 4 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नशा छोड़ने का दृढ़ संकल्प कर विशेषज्ञ के पास प्रतिदिन पहुंच रहे 4 लोग
Tue, 03 Dec 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नशे की लत कितनी घातक है और इसके क्या दुष्परिणाम हैं, इसकी बानगी इन दिनों नागरिक अस्पताल के मनोरोग वार्ड में देखने को मिल रही है। विभिन्न के नशों की लत से ग्रस्त प्रतिदिन चार लोग यहां पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार नशा छोड़ने का दृढ़ संकल्प कर उपचार शुरू कराने आए हैं। विशेषज्ञ की मानें तो 4 दिन में ऐसे 16 मामले आए हैं।
दरअसल, जिला बनने के 8 साल बाद दादरी नागरिक अस्पताल को मनोरोग विशेषज्ञ मिला है। इस पद पर डॉ. राममेहर ने पांच दिन पहले ही दादरी ज्वाइन किया है। पहले दिन से उनके पास नशा छोड़ने के केस पहुंच रहे हैं। इनमें 25 से 45 वर्ष तक की उम्र के मामले ज्यादा हैं।
विशेषज्ञ की मानें तो ज्यादातर मरीजों का कहना है कि उन्होंने तनाव व शौक में नशा शुरू किया था। वे काफी रुपये नशे में उड़ा चुके हैं। अब वे नशा से तंग आ चुके हैं। उन्होंने नशा छोड़ने का मन बनाया है। पिछले चार दिन में पहुंचे 16 मरीजों ने विशेषज्ञ को विश्वास दिलाया कि वे पूरा उपचार लेकर नशे की लत से बाहर आएंगे।