फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   no intrey

शहर में सुबह आठ से शाम पांच बजे भारी वाहनों की एंट्री की बंद

Wed, 17 Mar 2021 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
no intrey
पुलिस प्रशासन ने शहर में सुबह आठ से शाम पांच बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके आदेश के तहत अब इस दौरान भारी वाहन शहर में दाखिल होने की बजाय बाईपास होकर जाएंगे। शहर के सभी नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि 13 मार्च को कॉलेज रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी, जबकि युवक की पत्नी व बेटा घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद करने की मांग उठने लगी थी। इसी मांग को लेकर 15 मार्च को विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, शिक्षकों व पदाधिकारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज रोड पर भारी वाहनों की एंट्री बंद करने की मांग की थी।
विज्ञापन

शाम पांच बजे तक सड़कों पर रहती है भीड़
सुबह शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने के कारण शहर की सड़कों पर भीड़ होती है। इसके बाद दोपहर के समय जब स्कूल व कॉलेजों की छुट्टी के समय सड़कों पर भीड़ रहती है। फिर शाम पांच बजे सरकारी कार्यालयों की छुट्टी के समय सड़कों पर लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है। शाम पांच बजे के बाद सड़कों पर भीड़ धीरे-धीरे कम होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार सुबह 8 से शाम 5 बजे शहर में भारी वाहन प्रवेश नही कर सकेंगे। इस दौरान भारी वाहनों को बाईपास से होकर गुजारा जाएगा।
वजीर सिंह, नाका इंचार्ज, महेंद्रगढ़ रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed