{"_id":"678a9b6bb4e912ae400c9b0d","slug":"nitesh-increased-his-respect-the-family-said-will-welcome-the-darling-when-he-reaches-home-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-130101-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितेश ने बढ़ाया मान, परिजन बोले : लाडले का घर पहुंचने पर करेंगे स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नितेश ने बढ़ाया मान, परिजन बोले : लाडले का घर पहुंचने पर करेंगे स्वागत
Fri, 17 Jan 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। पेरिस पैरा ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडलिस्ट विजेता नितेश को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हाथों अर्जुन पुरस्कार मिलने पर उनके पैतृक गांव नांधा में खुशी का माहौल है। उनके ताऊ गुणपाल सिंह, सत्येंद्र लुहाच, मंजीत ठेकेदार, विनोद ने बताया कि गांव के लाडले का घर पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
खिलाड़ी नितेश कुमार के पिता पूर्व सैनिक बिजेंद्र सिंह लुहाच जयपुर में रहते हैं। अर्जुन अवाॅर्ड मिलने पर नितेश कुमार ने कहा कि जीवन में सुख- दुख, उतार-चढ़ाव केवल समय की देन है। बुलंद हौसलें से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आज आखिरकार उनकी मेहनत को सही मुकाम मिला है। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि कभी पदक लेकर लौटूंगा। कड़ा परिश्रम व परिजनों के सहयोग व मार्गदर्शन से उसे अर्जुन अवाॅर्ड मिला है।
पूर्व सैनिक बिजेंद्र सिंह लुहाच ने बताया कि ओलंपिक में प्रदर्शन करना प्रत्येक खिलाड़ी का सपना होता है। भगवान के आशीर्वाद से उनके बेटे नितेश कुमार लुहाच ने पेरिस पैराओंलंपिक में अपने कौशल, कठोर प्रशिक्षण से अपने सभी मैच जीतकर गोल्ड मेडल जीता। उनके पिता विजेंद्र सिंह ने उनका हर कदम पर हौसला बढ़ाया। पिता ने सैन्य ड्यूटी के साथ -साथ उनका शिक्षा के साथ खेलों के प्रति लगाव बनाए रखा। नौंवी कक्षा तक नितेश फुटबाल खेलता था। बाद में रेल हादसे के बाद उनके पिता ने उनको बैडमिंटन गेम चुनने का मार्गदर्शन किया और उसके बाद उन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत कर एशियन गेम्स समेत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में अनेक पदक जीते।
विज्ञापन
नितेश लुहाच को अर्जुन पुरस्कार मिलने पर भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक उमेद पातुवास, विधायक सुनील सांगवान, एसडीएम सुरेश दलाल, पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, पूर्व सीपीएस रणसिंह मान, जिला प्रमुख मंदीप डालावास, डिप्टी डायरेक्टर गिरीराज सिंह आदि ने बधाई दी है।