फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Nischay creates history by winning silver in Asian Under-20 Athletics Championship

Charkhi Dadri News: एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स स्पर्धा में निश्चय ने रजत जीत रचा इतिहास

Mon, 01 Jun 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Nischay creates history by winning silver in Asian Under-20 Athletics Championship
चरखी दादरी। चीन के हांगकांग में आयोजित 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए युवा एथलीट निश्चय सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो स्पर्धा में निश्चय सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया और साथ ही भारत के अंडर-20 वर्ग का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित कर दिया। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

28 से 31 मई तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में निश्चय सिंह ने 60.10 मीटर दूर डिस्कस फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने भारत के अंडर-20 वर्ग का पूर्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। प्रतियोगिता में उनके दमदार प्रदर्शन की देशभर में सराहना हो रही है। निश्चय सिंह की इस सफलता पर दादरी में भी उत्साह का माहौल है। उनकी नानी और वार्ड-16 की पार्षद राकेश देवी ने बताया कि निश्चय का बचपन उनके पास ही बीता है। उन्होंने कहा कि बचपन से ही निश्चय खेलों के प्रति समर्पित और मेहनती रहा है। उसकी लगन और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि आज वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद राकेश देवी ने बताया कि निश्चय सिंह की इस उपलब्धि ने पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वह और भी बड़े मंचों पर देश के लिए पदक जीतकर सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा। निश्चय की उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए उसे शुभकामनाएं दी हैं।

निश्चय सिंह मूल रूप से रोहतक जिले के महम क्षेत्र का निवासी है। वह इससे पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीत चुका है। लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर उसने एथलेटिक्स जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed