{"_id":"63e14b4737fcb954c4665076","slug":"na-charkhidadri-news-c-21-1-49070-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हिंदी लेक्चरर ने छात्रा को मोबाइल पर भेजे गलत मैसेज, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हिंदी लेक्चरर ने छात्रा को मोबाइल पर भेजे गलत मैसेज, मामला दर्ज
Tue, 07 Feb 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जहां लेक्चरर तैनात है और छात्रा पढ़ती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। शहर स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में तैनात एक लेक्चरर द्वारा एक नाबालिग छात्रा को गलत मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजन इस मामले को लेकर सोमवार सुबह पहले स्कूल और फिर पुलिस थाने में पहुंचे। छात्रा की मां ने पुलिस को शिकायत दी है जिसमें लेक्चरर पर गंभीर आरोप लगाए गए है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी लेक्चरर पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शहर निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। इसी स्कूल में तैनात हिंंदी लेक्चरर पर छात्रा के मोबाइल पर गलत मैसेज भेजने का आरोप है। इस मसले को लेकर छात्रा के परिजन सुबह करीब नौ बजे स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने प्राचार्य को इस प्रकरण से अवगत कराया। इसके बाद परिजन सिटी थाने पहुंचे और वहां लिखित शिकायत सौंपी।
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा की मां ने बताया कि हिंदी विषय का लेक्चरर उसकी बेटी के पास गलत मैसेज करता है। इतना ही नहीं देर रात उसने उनका फोन भी रिचार्ज किया। उक्त लेक्चरर स्कूल में उसकी बेटी को अकेला पाकर फोन दिलाने की बात कहता था। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उसकी बेटी ने लेक्चरर की शिकायत प्रिंसिपल से करने की बात कही तो उसने कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
विज्ञापन
- घर वालों का ऐसा हाल कर दूंगा जो तू सोच भी नहीं सकती
पुलिस शिकायत में छात्रा की मां ने बताया कि जब उसकी बेटी ने लेक्चरर की शिकायत परिजनों से करने की बात कही तो उक्त लेक्चरर ने कहा कि तेरे घर वालों का ऐसा हाल कर दूंगा तो तू सोच भी नहीं सकती। इन गंभीर आरोप की सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
- शिक्षा विभाग के अधिकारी बच रहे बोलने से
दिनभर यह मामला सुर्खियों में रहा। बावजूद इसके शिक्षा विभाग और पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। डीईओ कृष्णा फौगाट से जब इस संबंध में संवाददाता ने बात की तो उन्होंने कहा कि इस मामले को हम लीक नहीं करना चाहते। वहीं, बीईओ भी इस मामले पर कुछ खुलकर बोलने से बचते नजर आए। पुलिस अधिकारियों ने केवल इतना ही बताया कि इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है।
इस संबंध में हमारे पास शिकायत आई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए लेक्चरर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
-विरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर