फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NA

Charkhi Dadri News: अग्निवीर लिपिक परीक्षा में दादरी भर्ती कार्यालय रहा अव्वल

Sun, 29 Jan 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 29 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
NA
चरखी दादरी में कोर्ट परिसर के पास स्थित सेना भर्ती कार्यालय। संवाद
चरखी दादरी। अग्निवीर क्लर्क एसकेटी सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें दादरी भर्ती कार्यालय अव्वल रहा है। दादरी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल आनंद साकले ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भर्ती कार्यालय के 83 युवकों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। 82 युवाओं की सफलता के साथ रोहतक भर्ती कार्यालय दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कर्नल आनंद साकले ने बताया कि हिसार कैंट सहित देशभर में 15 जनवरी को इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। संपूर्ण भारत में सेना भर्ती कार्यालय दादरी के सबसे अधिक उम्मीदवारों का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय दादरी के तहत चार जिले यानि चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी आते हैं। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार 15 फरवरी को सेना भर्ती कार्यालय दादरी कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे। जिससे कि उनको प्रशिक्षण के लिए संबंधित रेजिमेंटल केंद्रों में भेजा सके।
विज्ञापन

कर्नल आनंद साकले ने बताया कि हिसार कैंट में इसी महीने आयोजित हुई इस परीक्षा के लिए सेना भर्ती कार्यालय ने सभी व्यवस्थाएं उचित ढंग से की थी और परीक्षा देने गए अभ्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया था, जिससे कि उम्मीदवारों को परीक्षा देने में आसानी रही और उन्होंने बिना किसी भय के इसमें भाग लिया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के अनुशासन और सहयोग के कारण ही भिवानी में भर्ती रैली और हिसार में सामान्य प्रवेश परीक्षा का सुचारू संचालन संभव हो सका। निदेशक ने सभी उम्मीदवारों के लिए अपना धन्यवाद व्यक्त किया और पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए क्लर्क के अग्निवीर बैच के पहले बैच को भी बधाई दी। उन्होंने बताया कि अभी अग्निवीर जीडी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन के परिणाम आने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed