{"_id":"5f1f0dcc8ebc3e9ff65047d4","slug":"municipal-commitee-civic-issuse-charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-rtk566037641","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआई का पद खाली, फाइल जमा कराने के लिए लोग काट रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआई का पद खाली, फाइल जमा कराने के लिए लोग काट रहे चक्कर
विज्ञापन
नगर परिषद में बीआई (बिल्डिंग इंस्पेक्टर) का पद पिछले करीब एक माह से खाली है। बिल्डिंगों की नक्शों की फाइल लेकर लोग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था न होने के चलते उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। एक माह में करीब 50 से अधिक आवेदक बीआई कार्यालय आ चुके हैं। वहीं, नगर परिषद के बिन नक्शा पास करवाए बनाई गई इमारतों को सील करने का अभियान भी एक माह से बंद है। नप अधिकारियों की मानें तो जल्द ही बीआई की तैनाती होने की उम्मीद है और तब तक जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था कर दी जाएगी।
बीआई राकेश श्योराण का गत 26 जून को लोहारू ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद से ही दादरी नगर परिषद में बीआई का पद खाली पड़ा है। भवनों के नक्शों समेत अन्य कार्य से लोग नगर परिषद कार्यालय पहुंच रहे हैं लेकिन बीआई न होने के चलते उनके काम नहीं बन पा रहे हैं। नक्शे संबंधी करीब 100 से अधिक फाइलें अभी पेंडिंग पड़ी हुई हैं। लोग नप कार्यालय के अलावा पार्षदों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन काम नहीं बन पा रहा है।
वहीं, नप अधिकारियों की मानें तो हेड ऑफिस की तरफ से ही यहां तैनाती की जानी है। जब तक बीआई की तैनाती नहीं होती तब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। सूत्रों के अनुसार एक जुई को बिल्डिंग इंस्पेक्टर का चार्ज दिया जा सकता है। वैकल्पिक व्यवस्था होने से भी लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
एक माह में कोई पांचवीं तो कोई पहुंचा आठवीं बार
नगर परिषद कार्यालय पहुंचे एमसी कॉलोनी निवासी हरेंद्र ने बताया कि उसे मकान का नक्शा पास कराना है। पिछले एक माह में वो पांच चक्कर काट चुका है लेकिन काम नहीं बन पा रहा है। हरेंद्र ने बताया कि सोमवार को भी उसे वापिस लौटना पड़ा। वहीं, बीआई कार्यालय पहुंचे नौरंगलाल ने बताया कि उसे अपने मकान का नक्शा बनवाना है और प्रक्रिया पूरी करने के लिए पिछले एक माह में वो आठ बार नप कार्यालय आ चुका है।
बिल्डिंग सील और अतिक्रमण हटाओ अभियान भी बंद
नक्शा पास करवाए बिना बिल्डिंगों का निर्माण कराने वालों पर नगर परिषद नियमित अंतराल पर कार्रवाई की रही है। बीआई का ट्रांसफर होने के बाद से ही यह अभियान बंद है। इसके अलावा अतिक्रमण हटाओ अभियान भी बीआई की मौजूदगी में चलाया जाता है और बीआई न होने से अभियान चलाने में दिक्कतें आनी तय हैं।
बीआई की तैनाती होने तक हम कोई वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। एक-दो दिन में ही हम कोई न कोई व्यवस्था कर देंगे।
- संजय छपारिया, चेयरमैन, नगर परिषद