फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Motor changed on Tikona Park disposal, height of STP dam will be increased by one foot

तिकोना पार्क डिस्पोजल पर बदलीं मोटर, एसटीपी बांध की एक फुट बढ़ाई जाएगी ऊंचाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Motor changed on Tikona Park disposal, height of STP dam will be increased by one foot
ओवरफ्लो होने की कगार पर समसपुर एसटीपी का कच्चा भंडारण टैंक। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। मानसून सीजन के मद्देनजर अब जनस्वास्थ्य विभाग अपनी खामियों को दूर करने में जुटा है। इसी कड़ी में विभाग ने दो योजनाएं तैयार की हैं। इसके तहत तिकोना पार्क डिस्पोजल सिस्टम की मोटर बदली गई हैं जबकि दूसरी योजना अनुसार समसपुर एसटीपी के बांध की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। इस पर काम जल्द शुरू हो जाएगा। एक फुट की ऊंचाई बढ़ने से बांध की पानी भंडारण क्षमता बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

शहर की बेपटरी सीवर व्यवस्था से लोगों के साथ अधिकारी भी वाकिफ हैं। यही कारण है कि डीसी का कार्यभार संभालते ही आईएएस श्यामलाल पूनिया का सबसे पहला ध्यान इसी पर गया। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग के नवनियुक्त एक्सईएन रमेशचंद्र गौड़ ने भी अपने स्टाफ के साथ बैठक कर सीवर व्यवस्था में सुधा की कुछ योजनाएं तैयार की हैं। इनमें से कुछ को अमलीजामा पहनाया जा चुका है जबकि कुछ को जल्द ही पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन

एक्सईएन रमेशचंद्र गौड़ ने बताया कि ड्रेन नंबर-8 पाइप लाइन प्रोजेक्ट 15 जुलाई तक पूरा हो जाएगा और तब तक मानसून सीजन के मद्देनजर समसपुर एसटीपी के टैंक की बाउंड्री वॉल ऊंची कर पानी का भंडारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऊंचाई बढ़ने से एसटीपी का टैंक बारिश के पानी का दबाव झेल सकेगा। उन्होंने बताया कि विभाग की योजना है कि एसटीपी के उपचारित पानी को किसानों को सिंचाई के लिए दिया जाए। उन्होंने बताया कि इसके लिए विभाग प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि तिकोना पार्क डिस्पोजल की मोटरें विभाग बदल चुका है और इससे वहां सीवर लाइनों के लिफ्टिंग सिस्टम में सुधार हुआ है। बता दें कि सदर थाना के पिछली तरफ स्थित जोहड़ की डी सिल्टिंग के चलते इसकी क्षमता बढ़ गई है। विभाग की योजना है कि पानी को इस जोहड़ में डाला जाए और यहां से पंपिंग सिस्टम के जरिये इस पानी का उठान कर आगे एसटीपी तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डिस्पोजल पर अतिरिक्त मोटर लगाकर हो रहा था पानी का उठान
एक्सईएन रमेशचंद्र गौड़ ने बताया कि तिकोना पार्क डिस्पोजल पर 45 एचपी, 50 एसची और 25 एचपी की मोटर लगी थीं। यहां केवल 25 एचसी की मोटर ही वर्किंग में थी, जिसके चलते 30 एचपी की अतिरिक्त मोटर लगाकर पानी का उठान करना पड़ रहा था। अब यहां लगी 50 एचपी और 45 एचपी की मोटर से पानी का उठान किया जा रहा है।
- शहर में विभाग लगा चुका 20 मोटर
दरअसल, दादरी शहर की सीवर लाइनें ब्लॉक और क्षतिग्रस्त होने के चलते मैनहोल पर मोटर लगाकर पानी का उठान करना पड़ रहा है। मानसून में भी ये ही व्यवस्था रहेगी। जनस्वास्थ्य विभाग अब तक शहर में 20 जगहों पर सीवर लाइनों से पानी का उठान करने के लिए मोटर लगा चुका है।
- कच्चे नाले की सफाई के साथ मरम्मत करवा रहा विभाग
रोहतक रोड से जनस्वास्थ्य विभाग का एक नाला गुजरता है। यह नाला परशुराम चौक और घिकाड़ा रोड पर मिलने वालीं विभिन्न सीवर लाइनों के पानी की निकासी करता है। नाला रोहतक फाटक रेलवे लाइन के नीचे से गुजरता है तो सीसीआईए परिसर के जरिये एसटीपी तक पानी पहुंचाता है। इस नाले की भी विभाग सफाई के साथ मरम्मत करवा रहा है।

मानसून सीजन के मद्देनजर हमने तिकोना पार्क डिस्पोजल की मोटर बदलवा दी हैं और अब वहां पानी उठान की प्रक्रिया में काफी सुधार हुआ है। इसके अलावा एसटीपी पुस्त (बांध) की ऊंचाई भी एक फुट तक बढ़ाई जाएगी। हमारी योजना है कि उपचारित पानी किसानों को सिंचाई के लिए दें।
-रमेशचंद्र गौड़, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग

  तिकोना पार्क डिसपोजल पर लगी मोटर।

तिकोना पार्क डिसपोजल पर लगी मोटर।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed