फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   mother murderer retired jawan arrested

Charkhi Dadri News: मां को गोली मारने से पहले रिटायर्ड फौजी ने घर के अंदर किए थे हवाई फायर

Mon, 10 Feb 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
mother murderer retired jawan arrested
दादरी सदर थाना पुलिस टीम की गिरफ्त में मां का हत्यारोपी बेटी सुनील। स्रोत: पुलिस विभाग
- लोहरवाड़ा निवासी मृतका चंद्रो देवी का सदर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम, हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन

- लाइसेंसी बंदूक से आरोपी ने किए चार फायर, पुलिस ने 6 कारतूस भी किए बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। लोहरवाड़ा निवासी रिटायर्ड फौजी सुनील उर्फ भोलू ने मां चंद्रो देवी को गोली मारने से पहले घर के अंदर तीन हवाई फायर भी किए थे। इसके बाद मां की छाती में गोली मार दी। पत्नी से कहा कि तुम पुलिस को फोन कर दो, मैं यहीं बैठा हूं। वहीं, हत्यारोपी बेटे को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
डीएसपी दिनेश यादव ने रविवार देर शाम हुए हत्याकांड के संबंध में सोमवार शाम पांच बजे सदर थाना में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि रविवार शाम सदर एसएचओ ओमप्रकाश को सूचना मिली थी कि लोहरवाड़ा गांव में पूर्व फौजी सुनील उर्फ भोलू ने अपनी मां चंद्रो देवी को गोली मार दी है। परिजन महिला को दादरी नागरिक अस्पताल में लेकर आए हैं। वहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि इसके बाद रविवार रात ही सदर थाना पुलिस टीम लोहरवाड़ा गांव पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मंगलवार दोपहर मृतका की पुत्रवधू एवं आरोपी की पत्नी सुमन ने पुलिस को शिकायत दी। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गाली-गलौज करने पर बेटे ने कमरे में किया था बंद
मृतका की पुत्रवधू एवं आरोपी की पत्नी सुमन ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे उसके पति सुनील उर्फ भोलू घर पर गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद 17 वर्षीय बेटे कुश ने उसके पति को कमरे के अंदर बंद कर दिया। इसके बाद उसका बेटा बाहर घूमने चला गया। बेटे के आने के बाद सुमन जब उसके कपड़े लेने अंदर गई तो पति सुनील हाथ में बंदूक लिए बैठा था। उसका स्वभाव देखकर पत्नी व बच्चों ने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई।

- बाथरूम से बाहर आते ही चंद्रो देवी की छाती में दाग दी गोली
आरोपी की पत्नी सुमन ने बताया कि वह अपने दोनों बच्चों के साथ कमरे में छिप गई। उसके पति ने हवाई फायर भी किए। उसी दौरान सास चंद्रो देवी बाथरूम से बाहर आ गईं। जब वह गैलरी में आगे बढ़ने लगीं तो सुनील ने गोली चला दी। गोली चंद्रो देवी की छाती में जा लगी। इससे वह वहीं जमीन पर गिर गईं। नागरिक अस्पताल लाने पर उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

- सुनील के पास हैं दो लाइसेंसी हथियार
सेना से रिटायर्ड होने के बाद सुनील उर्फ भोलू ने दो लाइसेंसी हथियार लिए थे। इनमें एक बंदूक व एक पिस्टल थी। रविवार शाम उसने लाइसेंसी बंदूक को दो बार लोड कर चार गोली चलाई। पुलिस ने मौके से खोल के अलावा 6 कारतूस भी बरामद किए हैं।


- पहले शिकायत मिलने में तो फिर एक्स-रे में हुई देरी
रविवार शाम हुए हत्याकांड में चंद्रो देवी के परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत ही नहीं दी। शिकायत के लिए पुलिस को सोमवार दोपहर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, शिकायत मिलने के बाद बिजली कट के चलते शव का एक्स-रे नहीं हो पाया। दो घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ही पुलिस मृतका का एक्स-रे करवा पाई।

-भागने के बजाय घर पर ही रहा आरोपी बेटा
हवाई फायरिंग के बाद मां को गोली मारने वाला आरोपी सुनील वारदात के बाद भागने के बजाय घर पर ही रहा। सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम जब उसके घर पहुंची तो वह बेड पर बैठा मिला। वहीं, आरोपी की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मां को गोली मारने के बाद उसके पति ने उससे कहा कि सुमन तुम पुलिस को बुला दो।वर्सन:

मृतका चंद्रो देवी का पोस्टमार्टम पुलिस ने नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से करवा दिया है। आरोपी बेटे सुनील के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त बंदूक व 6 कारतूस मौके से बरामद हुए हैं।
-दिनेश यादव, डीएसपी, दादरी

फोटो 30
मृतका चंद्रो देवी के पोस्टमार्टम के दौरान नागरिक अस्पताल में मौजूद सदर थाना पुलिस टीम। संवाद
फोटो 31
प्रेसवार्ता में हत्याकांड की जानकारी देते डीएसपी दिनेश यादव व सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed