फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   More than 200 potholes on Kathmandi road, vehicles getting hesitated

काठमंडी रोड पर 200 से अधिक गड्ढे, हिचकोले खा रहे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
More than 200 potholes on Kathmandi road, vehicles getting hesitated
पुराना झज्जर रोड से लाजपतराय चौक की ओर जाने वाली जर्जर सड़क । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। काठमंडी रोड जर्जर है। सड़क पर कदम कदम गड्ढे बने हुए हैं। इसके चलते यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले पांच हजार से अधिक वाहन चालकों के वाहन हिचकोले खा रहे है। इस सड़क का निर्माण करीब 12 साल पहले करवाया गया था। इसके बाद से दस से अधिक बार पीडब्ल्यूडी इस सड़क के मरम्मत करवा चुका है। व्यापारियों व वाहन चालकों ने अब इस सड़क का पुनर्निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

काठमंडी रोड पुराना झज्जर रोड का मुख्य बाजार से जुड़ाव करती है। इसकी लंबाई करीब 800 मीटर है। 2009 में पीडब्ल्यूडी ने यह सीसी सड़क बनवाई थी। अब यह सड़क जर्जर हो चुकी है। इस सड़क पर 200 से अधिक गड्ढे बने हुए है। इस मार्ग पर 100 से अधिक दुकानें हैं। इसके अलावा प्रतिदिन पांच हजार से अधिक वाहन चालक यहां से गुजरते हैं। दुकानदार रमेश, श्याम, मोहन, राजबीर, सतीश, राकेश, महेंद्र, प्रदीप, रोशन ने कहा कि पुराना शहर सहित करीब पांच वार्डों के लोग इस मार्ग से होकर मुख्य बाजार पहुंचते हैं। बारिश के समय कई दिन तक इस मार्ग पर पानी भरा रहा और उसके बाद तो इसकी हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर कई जगह तो गहरे गड्ढे भी बने हुए हैं और इसके नए सिरे से निर्माण की दरकार है। उन्होंने बताया कि वे कई बार प्रशासन से सड़क के पुनर्निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। उन्होंने प्रशासन से सड़क के दोबारा निर्माण की मांग को सिरे चढ़वाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

काठमंडी रोड का एक-दो दिन में ही हम निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि सड़क की मरम्मत करवाई जाए या पुनर्निर्माण। जल्द ही इस संबंध में हम फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमबीर दहिया, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed