फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Monsoon on the head, drains were not repaired or cleaned

Charkhi Dadri News: मानसून सिर पर, नालों की मरम्मत हुई न सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Monsoon on the head, drains were not repaired or cleaned
चरखी दादरी। प्री-मानसून शुरू होने में दो सप्ताह शेष है, लेकिन अब तक प्रशासन ने शहर के नालों की सुध नहीं ली है। रखरखाव के अभाव में शहर में बनाए गए सभी नाले बदहाल है। आलम ये है कि किसी में झाड़ी उगी है तो किसी में कचरे की भरमार है। इतना ही नहीं एक नाला तो ओवरफ्लो भी हो रहा है। नाले बदहाल होने का खामियाजा मानसून सीजन में शहरवासियों को भुगतना पड़ सकता है। करीब दस किलोमीटर लंबे नाले बदहाल स्थिति में हैं।
विज्ञापन


जानिये... किस नाले की क्या है स्थिति

1-बस स्टैंड रोड : बस स्टैंड रोड पर परशुराम चौक से लेकर लोहारू चौक तक करीब ढाई किलोमीटर लंबा नाला है। टेलीफोन एक्सचेंज की तरफ नाला ओवरफ्लो है जबकि सड़क के दोनों तरफ के नालों में गंदगी की भरमार है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि लंबे समय से नाले की सुध नहीं ली गई है। मानसून सीजन के दौरान ये नाला ओवरफ्लो करेगा जो लोगों के लिए परेशानी पैदा करेगा।
विज्ञापन


2- रोहतक रोड : रोहतक रोड पर परशुराम चौक से लेकर रेलवे मोड़ तक सड़क के दोनों तरफ डेढ़ किलोमीटर लंबे नाले बने हैं। डीसी आवास और सदर थाना के समीप नाला गंदगी से अटा पड़ा है। 26 जगहों से इस नाले पर स्लैब गायब हैं। स्थानीय दुकानदार मोनू, रविंद्र, बजरंगी, ओम आदि ने बताया कि लंबे समय से इस नाले की सफाई नहीं की गई है और मानसून सीजन में उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



3- घिकाड़ा रोड : घिकाड़ा रोड पर भी पहले सड़क के दोनों तरफ नाले थे, लेकिन दो साल पहले एक तरफ का नाला बंद कर दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ के नाले का पुनर्निर्माण नगर परिषद की ओर से दो साल पहले कराया गया था। इस समय ये नाला बदहाल है। इसमें 22 जगहों से स्लैब गायब हैं। कई जगह नाले में प्लास्टिक और अन्य कचरा पड़ा है। मानसून सीजन में इस सड़क पर हर साल पानी भरता है।


4- तिकोना पार्क और कॉलेज रोड : तिकोना पार्क से लेकर ढाणी फाटक की तरफ नाला बना है। आलम ये है कि यह नाला कचरे से अटा है। इसमें पत्ते और प्लास्टिक की पॉलिथीन पड़ी हैं। इसी प्रकार तिकोना पार्क से लेकर काॅलेज की तरफ भी एक नाला जाता है। इस नाले में झाड़ियां उगी है और कचरा पड़ा है। इस मार्ग पर जलभराव होने से करीब दो हजार विद्यार्थियों को दिक्कतें होंगी।



जल्द ही इन नालों की सफाई करवाई जाएगी। बारिश से पहले यह काम पूरा कर लिया जाएगा। शहर में सीवर के नये डिस्पोजल भी बनाए जा रहे हैं।
-बीके जावला, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed