फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   monkies not caught yet

Charkhi Dadri News: गोवंश-बंदर पकड़ो अभियान पड़ा मंदा, नहीं काम आया फंदा

Sun, 15 Dec 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 15 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
monkies not caught yet
दादरी कोर्ट परिसर में घूमता बंदरों का झुंड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर को छुट्टा गोवंशों और उत्पाती बंदरों से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद की ओर से चलाया गया अभियान मंदा पड़ गया है। एक तरफ गोवंश पकड़ने वाली एजेंसी के पास मजदूरों की कमी है तो दूसरी ओर बंदर पकड़ने वाली एजेंसी के पिंजरे भी खाली रह जा रहे हैं।
अभियान की गति का आलम यह है कि 19 दिनों में केवल 107 गोवंश और 10 दिनों में महज 28 बंदर पकड़े गए हैं। शहर में 1500 से अधिक छुट्टा गोवंश और 600 से ज्यादा बंदर घूम रहे हैं। इस संख्या को देखते हुए नगर परिषद के अधिकारियों ने बंदर व गोवंश पकड़ो अभियान के लिए अलग-अलग टेंडर लगाए थे। नवंबर के अंत में दोनों टेंडर सिरे चढ़े थे। इसके तुरंत बाद कार्यादेश जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद एक एजेंसी ने 25 नवंबर की रात से शहर में गोवंश पकड़ो अभियान शुरू किया था। एक दिन के बाद अगले तीन दिन अभियान बंद रहा। उसके बाद 19 दिन बीतने पर भी एजेंसी शहर से केवल 107 गोवंश ही पकड़ पाई है। फिलहाल, मजदूरों की कमी से यह अभियान बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी प्रतिनिधि का दावा है कि एक-दो दिन में मजदूर आ जाएंगे तो अभियान शुरू कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ, बंदरों को पकड़ने का ठेका लेने वाली एजेंसी के पिंजरे में बंदर नहीं फंस रहे हैं। एजेंसी ने दो दिसंबर को पिंजरा रखना शुरू किया था। शनिवार शाम तक एजेंसी महज 28 बंदरों को ही पकड़ पाई है। शनिवार को संवाददाता ने कोर्ट परिसर का जायजा लिया तो वहां 56 बंदर मिले। झुंड में से कुछ बंदर दुपहिया वाहनों पर तो कुछ अधिवक्ताओं के चैंबर भवन के बाहर बैठे मिले। वहीं, नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि जल्द दोनों अभियान को रफ्तार दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed