फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mistake by Dadri police, Haryana Scheduled Commission team arrived, forgot to call 24 complainants

दादरी पुलिस की चूक: हरियाणा अनुसूचित आयोग की टीम पहुंची, 24 शिकायतकर्ताओं को बुलाना ही भूली; मिली ये हिदायत

Wed, 26 Mar 2025 10:12 AM IST
नवीन दलाल हनी सोनी, चरखी दादरी (हरियाणा)
हनी सोनी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 26 Mar 2025 10:12 AM IST
सार

पहले पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि 24 शिकायतकर्ताओं में से कोई नहीं आया है। इस पर आयोग की टीम ने हैरानी जताई। साथ ही टीम के दो सदस्यों ने स्वयं शिकायतकर्ताओं को फोन करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Mistake by Dadri police, Haryana Scheduled Commission team arrived, forgot to call 24 complainants
दादरी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगी शिकायतकर्ताओं की कतार। - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी दादरी पुलिस से बड़ी चूक हो गई। मंगलवार को हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. रविंद्र बलियाला मामलों की सुनवाई के लिए दादरी पहुंचे थे। इसकी जानकारी 24 शिकायतकर्ताओं को नहीं दी गई। ये वे शिकायतकर्ता हैं, जिन्होंने सीधे आयोग को शिकायत भेजी थी। मंगलवार को इन शिकायतों की सुनवाई भी प्रस्तावित थी। हालांकि, आयोग के चेयरमैन ने इसे मानवीय भूल माना। साथ ही दादरी पुलिस को भविष्य में ऐसी चूक न करने की हिदायत दी।

विज्ञापन


मंगलवार को हरियाणा राज्य अनुसूचित आयोग के चेयरमैन डॉ. रविंद्र बलियाला की अगुवाई में टीम दादरी पहुंची। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोग टीम ने एजेंडे में शामिल 47 मामलों की सुनवाई की। कई ऐसे मामले रहे, जिनमें शिकायतकर्ता पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नजर आए, जबकि, कुछ मामलों में शिकायतकर्ता व आरोपी दोनों ही पक्ष नहीं पहुंचे। कुछ शिकायतकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतुष्टता जताई।
विज्ञापन


एजेंडे के अलावा आयोग की ओर से 24 अन्य शिकायतों की सूची भी दादरी पुलिस के पास भेजी गई थी। ये वे शिकायतें हैं, जो सीधे आयोग के पास पहुंची थीं। इनकी मंगलवार को सुनवाई की जानी थी। दूसरी ओर जिला पुलिस इन शिकायतकर्ताओं को आयोग की टीम के दादरी आकर सुनवाई करने की सूचना देना ही भूल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए आयोग के चेयरमैन डॉ. रविंद्र बलियाला ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है। आयोग की ओर से पहले ही सूची भेजने के बाद भी शिकायतकर्ताओं को सूचित न करने से पता चलता है कि इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। संवाद

आयोग की टीम सदस्यों ने स्वयं किया फोन
दरअसल, पहले पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि 24 शिकायतकर्ताओं में से कोई नहीं आया है। इस पर आयोग की टीम ने हैरानी जताई। साथ ही टीम के दो सदस्यों ने स्वयं शिकायतकर्ताओं को फोन करना शुरू कर दिया। हालांकि, उसी दौरान जिला पुलिस की ओर से तर्क दिया गया कि इन 24 शिकायतकर्ताओं को बुलाना भूल गए।


एसपी को दिया विशेष रिपोर्ट तैयार कर भेजने का आदेश
हरियाणा राज्य अनुसूचित आयोग की टीम ने दादरी पुलिस की ओर से हुई चूक को पकड़ते हुए भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। साथ ही एसपी अर्श वर्मा को इन 24 शिकायतों की विशेष रिपोर्ट तैयार कर आयोग के पास भेजने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed