फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mercury dropped due to drizzle

Charkhi Dadri News: बूंदाबांदी के कारण लुढ़का पारा, सुबह छाया कोहरा

Sat, 22 Feb 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 22 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped due to drizzle
दादरी शहर के बाहरी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गेहूं की फसल में छाया कोहरा। 
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया। सुबह के समय मौसम में खासी ठंडक बनी रही। कोहरे की वजह से दृश्यता 15 मीटर रही। 11 किलोमीटर प्रति घंटा की
विज्ञापन

Titleगति से ठंडी हवाएं भी चलीं। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है।
बुधवार देर शाम को बूंदाबांदी के बाद मौसम बदल गया है। बूंदाबांदी की वजह से अधिकतम व न्यूनतम नीचे गिरे हैं। शुक्रवार सुबह खासा कोहरा छाया रहा जिससे लोगों को आवागमन में थोड़ी दिक्कत हुई। बाद में हवा के दबाव की वजह से मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन

वहीं किसानों का कहना है कि कोहरा एवं ठंड फसलों के लिए फायदेमंद है। ठंड सामान्य बनी रही तो फसलों का पकाव ठीक प्रकार से हो सकेगा। फिलहाल तापमान नहीं बढ़ना चाहिए। यह फसलों के पकाव का समय है। वहीं,मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 24 से 26 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होंगे। इससे मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed