फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Maximum temperature reached 43 degrees, relief expected from Thursday

Charkhi Dadri News: 43 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा, वीरवार से राहत की उम्मीद

Tue, 20 May 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 20 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature reached 43 degrees, relief expected from Thursday
धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर शहर के बस स्टैंड रोड से गुजरतीं स्कूटी सवार महिलाएं।
चरखी दादरी। जिले में भीषण गर्मी का असर जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं और वातावरण में नमी की मात्रा केवल 20 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे मौसम और अधिक शुष्क बना रहा। वीरवार से राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से लगातार तापमान में इजाफा देखा जा रहा है। मई के शुरुआती 13 दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा, लेकिन इसके बाद गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। अधिक तापमान और तेज धूप के कारण लोग दिन के समय घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और दोपहर में तेज धूप के कारण धरती तपने लगी। गर्मी के कारण बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन


23 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 23 मई तक हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में आंशिक बादलवाही, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। उन्होंने कहा कि 23 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होगा, जबकि 24 मई को अरब सागर में बना डिप डिप्रेशन एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 28 मई को बंगाल की खाड़ी में मौसमी हलचल के चलते फिर से बदलाव की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है। हालांकि, इस बार नौतपा के दौरान मौसम परिवर्तनशील बना रहने की संभावना है, जिससे कभी धूप तो कभी बादल और हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed