{"_id":"67f6a542f6ecbc643c026e3f","slug":"maximum-temperature-on-41-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-134945-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अधिकतम तापमान <bha>@<\/bha>41, गर्मी से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अधिकतम तापमान <bha>@</bha>41, गर्मी से बेहाल रहे लोग
Wed, 09 Apr 2025 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 09 Apr 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो 20
गर्मी से बचने के लिए सिर पर कपड़ा ओढ़कर परशुराम चौक क्षेत्र से गुजरतीं छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम में एक डिग्री की गिरावट आई है। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव बन रहा है। मंगलवार की तुलना में न्यूनतम तापमान एक डिग्री घटा है। दिन के समय धूप तेज खिलने से गर्मी रह रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। इससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 10 से 13 अप्रैल के बीच कहीं-कही बूंदाबांदी एवं तेज गति से हवा चलने का भी अनुमान है। 50 से 60 प्रतिशत भागों में बूंदाबांदी एवं हल्की बारिश हो सकती है।