फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Masked two youths steal electronic equipment from home, imprisoned in CCTV

नकाबपोश दो युवकों ने घर से चुराए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सीसीटीवी में कैद

Sun, 18 Oct 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Masked two youths steal electronic equipment from home, imprisoned in CCTV
गांव घिकाड़ा में बंद मकान से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है जिसमें दो नकाबपोश व्यक्ति वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घिकाड़ा निवासी राजकुमार ने बताया कि गांव के अलावा उसका दादरी शहर में एक मकान है। वह अपने परिवार के साथ दादरी वाले मकान में रहता है, जबकि घिकाड़ा का मकान बंद है। जब वह गांव स्थित मकान पर पहुंचा, तो उसे कमरे का गेट टूटा मिला। इसके बाद जब उसने अंदर रखा सामान संभाला तो इन्वर्टर-बैटरी समेत एलईडी चोरी मिली। इसके बाद उसने मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं और फुटेज उसने जांच के लिए पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed