Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Markets decked out for Diwali; crowds throng to buy decorative items

Charkhi Dadri News: दिवाली पर सजे बाजार, सजावटी सामान खरीदने के लिए उमड़ी-भीड़

Wed, 04 Nov 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 04 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Markets decked out for Diwali; crowds throng to buy decorative items
बजार में सजी दुकानें।
चरखी दादरी। शहर के बाजारों में दिवाली से पहले रौनक बढ़ गई है। बुधवार को सजावटी सामान की दुकानों पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ दिखी। लोग घरों और प्रतिष्ठानों को रोशनी व रंगों से सजाने के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने इस बार सजावटी सामान की ढेरों किस्में उपलब्ध करवाई हैं। बाजार में 50 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक के सामान मिल रहे हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर इस बार काफी किस्में दी जा रही हैं और हर बजट के हिसाब से सामान उपलब्ध है। रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियां, एलईडी झालर और झूमर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। मिट्टी के दीये, डिजाइनर दीये और मोमबत्तियां भी खूब बिक रही हैं। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और पूजा की थालियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। पारंपरिक सजावट के साथ आधुनिक डिजाइन वाले सामान भी मंगवाए गए हैं। इनमें बैटरी और रिमोट से चलने वाली लाइटें शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वदेशी और चीनी सामान की मांग
बाजार में चीनी सामान के साथ स्वदेशी सजावटी सामान भी ग्राहकों की पसंद बना हुआ है। कुछ ग्राहक कम कीमत और आकर्षक डिजाइन के कारण चीनी झालरों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं कई लोग मिट्टी के दीये और हस्तनिर्मित उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, हर वर्ग के ग्राहकों के लिए बाजार में विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले चार दिनों में और बढ़ेगी बाजारों की रौनक
दुकानदारों को उम्मीद है कि दीपावली से पहले आगामी चार दिनों में बाजारों में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ेगी। फिलहाल लोग घरों की सजावट के लिए जरूरी सामान खरीद रहे हैं। इसके बाद पूजा सामग्री, दीये, मोमबत्तियां और अन्य अंतिम समय की खरीदारी भी तेज होने की संभावना है। बाजारों में बढ़ती चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
वर्जन
दीपावली के लिए घर को सजाने के उद्देश्य से बाजार में गुलदस्ते और अन्य सजावटी सामान उपलब्ध है। दुकानों पर इस बार काफी वैरायटी दी जा रही है। हर बजट के हिसाब से सामान उपलब्ध है। आगामी चार दिनों में बाजारों में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। लोग त्योहार को लेकर उत्साहित हैं और घरों की सजावट पर भी अच्छा-खासा पैसा खर्च कर रहे हैं।

- हितेन कुमार, दुकानदार

दीपावली को लेकर बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। ग्राहक सजावट के लिए फूलों की मालाएं, लडिय़ां, झालर, आर्टिफिशियल फूल और गुलदस्ते खरीद रहे हैं। इस बार बाजार में अलग-अलग डिजाइन और कीमतों के कई विकल्प उपलब्ध हैं। लोग घरों और दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए सामान पसंद कर रहे हैं। आगामी दिनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। - अभिषेक, संचालक, श्रीनाथ फ्लावर डेकोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed