{"_id":"68979662abfd2b3eba0ad444","slug":"man-drowned-in-pond-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-142398-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पैर फिसलने से तालाब में गिरा व्यक्ति, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पैर फिसलने से तालाब में गिरा व्यक्ति, मौत
Sun, 10 Aug 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
श्यामसर तालाब में भूपेंद्र का शव तलाशते गोताखोर। संवाद
फोटो 19
श्यामसर तालाब में भूपेंद्र का शव तलाशते गोताखोर। संवाद
फोटो 20
मौके पर मौजूद लोगों की भीड़। संवाद
::::::::::::::::::::
- वार्ड-13 निवासी भूपेंद्र का शव साढ़े 4 घंटे बाद श्यामसर तालाब से हुआ बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रक्षाबंधन के दिन शहर के वार्ड-13 निवासी भूपेंद्र (35) की श्यामसार तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसा पैर फिसलने पर हुआ। साढ़े 4 घंटे बाद भूपेंद्र का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। शहर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र लोहारू रोड पर टायर पंक्चर की दुकान चलाता था। वह दो भाइयों में बड़ा था। रक्षाबंधन के दिन वह घर से दुकान का नाम लेकर निकला था। दुकान पर जाने से पहले वह कुछ देर के लिए श्यामसर तालाब की दीवार पर बैठ गया। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया। इससे वह तालाब में गिर गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की जानकारी तत्काल डायल 112 पर दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिर दमकल विभाग की टीम को भी बुलाया गया। करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद भूपेंद्र का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया और वहां कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की।
- मां गई थी भाइयों को राखी बांधने
हादसे के वक्त भूपेंद्र की मां रोशनी देनी अपने भाइयों को राखी बांधने आदमपुर डाढ़ी गांव गई हुई थी। वहीं, भूपेंद्र की सगी बहन नहीं है। उसके चाचा की चार बेटियां हैं। भूपेंद्र और उसके छोटे भाई उन्हीं से राखी बंधवाते थे।