{"_id":"68972ce28ac3e5fcb3032cb2","slug":"man-dies-after-drowning-in-a-pond-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पांव फिसलने से तालाब में गिरा व्यक्ति, रक्षाबंधन के दिन हुई मौत, चार घंटे के बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पांव फिसलने से तालाब में गिरा व्यक्ति, रक्षाबंधन के दिन हुई मौत, चार घंटे के बाद मिला शव
Sat, 09 Aug 2025 04:41 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 09 Aug 2025 04:41 PM IST
सार
भूपेंद्र की श्यामसार तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसा पांव फिसलने पर हुआ। चार घंटे के बाद व्यक्ति का शव निकाला जा सका
विज्ञापन
तालाब से बरामद हुआ शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्षाबंधन के दिन शहर के वॉर्ड-13 निवासी भूपेंद्र की श्यामसार तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसा पांव फिसलने पर हुआ और करीब साढ़े चार घंटे बाद भूपेंद्र का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। शहर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र लोहारू रोड पर टायर पंक्चर की दुकान चलाता था। वो दो भाइयों में बड़ा था। रक्षाबंधन के दिन वो घर से दुकान का नाम लेकर निकला था। दुकान पर जाने से पहले वो कुछ देर के लिए श्यामसर तालाब की दीवार पर बैठ गया। उसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वो तालाब में जा गिरा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की जानकारी तत्काल डायल 112 पर दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिर दमकल विभाग की टीम को बुलाया गया। करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद भूपेंद्र का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया और वहां कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम कराया।