फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   load increase on transformers

Charkhi Dadri News: तापमान बढ़ने पर बढ़ी खपत, लोड हुआ दोगुना, मेन पावर सब स्टेशन लगे हांफने

Mon, 19 May 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 19 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
load increase on transformers
माई सिटी पेज की संभावित बॉटम् खबर=
विज्ञापन

रात के समय 10 से तीन बजे तक सबसे ज्यादा होता है लोड
फोटो- 20 रेलवे रोड पावर सब स्टेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गत चार दिनों से तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने से लोड दोगुना बढ़ जाने पर मेन व छोटे पावर सब स्टेशन हांफने लगे हैं। कर्मचारियों को 24 घंटे पावर ट्रांसफार्मरों की निगरानी रखनी पड़ रही है।
रात के समय 10 से तीन बजे तक सबसे ज्यादा लोड बढ़ रहा है। चार दिन पहले की बात करें तो चरखी बीबीएमबी पावर सब स्टेशन का लोड 232 एम्पीयर था। 16 मई को बढ़कर 441 एम्पीयर हो गया। इसी प्रकार, रेलवे रोड पावर सब स्टेशन का 13 मई को लोड 70 एम्पीयर था। यह अब बढ़कर 85 पहुंच गया है। लोड बढ़ने पर कुछ अंतराल के बाद पावर कट लगाने पड़ते हैं। ताकि, पावर ट्रांसफार्मर के जलने का खतरा न बढ़ जाए।
विज्ञापन


शहर में 12 फीडर के जरिये बिजली की आपूर्ति की जाती है। फीडर तो इस समय ठीक काम कर रहे हैं। शहर में 1300 ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इनके अलावा, 860 छोटे ट्रांसफार्मर भी लगे हुए हैं। इनके लोड की क्षमता काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत दो दिनों से भीषण गर्मी बनी हुई है। गर्मी में बिजली और पानी की किल्लत ज्यादा रहती है। पेयजल का भी संकट गहरा जाता है। गत दो दिनों से बिजली की खपत दो गुना बढ़ गई है। रेलवे रोड पावर सब स्टेशन में एक मेन पावर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसके जरिये बिजली आपूर्ति की जाती है।


दिन के समय मिल रही राहत

दिन के समय पावर सब स्टेशन का लोड कम बना रहता है। इससे इतना खतरा नहीं रहता है। इस स्थिति में अब सब स्टेशन कर्मचारियों को सतर्क रहना पड़ रहा है। बिजली निगम के जूनियर स्तर के अधिकारियों का मानना है कि गर्मी की वजह से लोड बढ़ रहा है। बिजली की खपत ज्यादा हो गई है। मई, जून, जुलाई माह में लोड ज्यादा बने रहने की संभावना है। आने वाले समय में लोड और बढ़ सकता है। रात के समय लोड ज्यादा बढ़ता है। तापमान ज्यादा बढ़ने पर आवृत्ति कम हो रही है। इस वजह से बीच-बीच में पावर कट लगाने पड़ते हैं। पावर सब स्टेशन में लगे उपकरण जल्द गर्म हो जाते हैं। कूलर आदि लगाकर इनका तापमान संतुलित बनाए रखना पड़ रहा है।
वर्जन
दो दिन में ही लोड दोगुना बढ़ गया है। कर्मचारियों को लगातार निगरानी रखनी पड़ रही है। रात के समय लोड अधिक बढ़ता है। फिलहाल, खतरे वाली कोई बात नहीं है।

-एसएसई विवेक कुमार, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed