फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Lifting of mustard and wheat is slow in the mandis, payment of Rs 314 crore to farmers stuck

Charkhi Dadri News: मडियों में धीमी है सरसों-गेहूं की उठान, किसानों का अटका 314 करोड़ का भुगतान

Thu, 01 May 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 01 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Lifting of mustard and wheat is slow in the mandis, payment of Rs 314 crore to farmers stuck
चरखी दादरी अनाज मंडी में सरसों का उठान करते श्रमिक। 
चरखी दादरी। जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर सरसों व गेहूं की आवक और खरीद जारी है। दूसरी ओर उठान धीमी होने के कारण 15,517 किसानों का 314 करोड़ का भुगतान अटका हुआ है। वे आए दिन मंडी स्थित खरीद एजेंसी के कार्यालय व आढ़तियों की दुकानों के चक्कर काटने के लिए विवश हैं। सरसों का 232 करोड़ और गेहूं का 82 करोड़ का भुगतान बाकी है।
विज्ञापन

वहीं, खरीद एजेंसी अधिकारियों का तर्क है कि सरसों बेचने वाले किसानों के खातों में अब तक 216 करोड़ और गेहूं बेचने वाले किसानों के खातों में 39.77 करोड़ की भुगतान राशि डाली जा चुकी है। प्रयास है कि जल्द से बाकी किसानों के खातों में भी भुगतान राशि डाल दी जाए। इसके लिए उठान प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 6 खरीद केंद्रों पर गेहूं के 8,389 गेटपास कटे हैं। और 4,96,990 क्विंटल की आवक हुई है। एजेंसी ने 4.41 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद कर 2.63 लाख क्विंटल की उठान कराई है। वहीं, तीन केंद्रों पर सरसों बेचने के लिए 30,933 किसानों ने गेटपास कटवाए हैं। कुल 7,48,769 क्विंटल की आवक हुई है। खरीद एजेंसी 7.10 लाख क्विंटल की खरीद कर चुकी है जबकि उठान 4.50 लाख क्विंटल का हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद एजेंसी प्रतिनिधि का दावा है कि बुधवार देर सायं तक सरसों बेचने वाले 15,416 किसानों के खाते में 216 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान कर दिया है। इसके साथ ही 2752 किसानों को 1,58,686 क्विंटल गेहूं खरीद के एवज में 39.77 करोड़ का भुगतान हो चुका है।




तीन केंद्रों पर सरसों के गेटपास, आवक व खरीद की ये है स्थिति
खरीद केंद्र- गेट पास कटे- आवक- खरीदी गई सरसों
दादरी-20,382-5,07,305-4,82,970
बाढड़ा-5,477-1,14,890-1,05,517
झोझूकलां-5,074-1,26,574-1,15,521


जिले के खरीद केंद्रों पर गेहूं का ये है आंकड़ा
खरीद केंद्र- गेट पास-आवक-खरीद का आंकड़ा
दादरी-3,659-2,41,340-2,15,980
बाढड़ा-817-35,540-28,168
झोझूकलां-455-22,620-17,749
बौंदकलां-1,667-1,02,650-89,016
बेरला-579-31,320-29,605
छपार-1,212-63,520-60,696


इन भाव पर खरीदे गए गेहूं- सरसों
सरकार की ओर से किसानों के लिए रबी की फसल खरीद के लिए सरकारी भाव तय किए गए हैं। खरीद एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से गेहूं का भाव प्रति क्विंटल 2,425 निर्धारित किया गया है जबकि सरसों का भाव 5720-6010 रुपये तक तय किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह लाभ उन पात्र किसानों को ही मिलेगा, जिन्होंने अपनी फसल का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज करवाया है।

उठान प्रक्रिया को गति देने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मंडियों में पड़ी खरीदी गई फसल की उठान करवा दी जाएगी।
-सतीश कुमार, मैनेजर, खरीद एजेंसी हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed