फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   less fir this year

Charkhi Dadri News: 7 थानों में 2013 के मुकाबले इस बार कम दर्ज हुईं 386 एफआईआर

Sun, 29 Dec 2024 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 29 Dec 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
less fir this year
ईयर एंडर::
विज्ञापन

चोरी, लूट-डकैती, हादसों और अवैध हथियार के मामले घटे, हत्या की वारदात 25 तो साइबर अरेस्ट मामले 28 फीसदी बढ़े
- वर्ष 2023 के मुकाबले जिले के 7 थानों में दर्ज हुईं 1551 एफआईआर
हनी सोनी
चरखी दादरी। अपराध की दृष्टि से वर्ष 2024 पिछले साल के मुकाबले ठीक रहा। इस साल न केवल एफआईआर कम हुईं बल्कि जघन्य और महिला विरुद्ध अपराध भी घटा। वर्ष 2023 में जिले के 7 थानों में 1937 एफआईआर दर्ज हुई थीं। जबकि इस बार आंकड़ा 1551 रहा।
अहम बात यह रही कि चोरी, लूट-डकैती, हत्या का प्रयास, स्नेचिंग, अवैध हथियार और सड़क हादसे पिछले साल के मुकाबले कम हुए। हालांकि, चिंताजनक बात यह है कि साइबर अरेस्ट के केस 28 और हत्या के मामले 25 फीसदी बढ़े हैं। वर्ष 2023 में साइबर थाने में 23 मामले दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2024 में संख्या बढ़कर 32 पहुंच गई। उम्मीद है कि नववर्ष में जिला पुलिस अपराध समेत नशा की कमर तोड़ने में और सफल होगी।
विज्ञापन


पिछले साल के मुकाबले इस साल किन अपराधों की संख्या रही कम
1- हत्या एवं हत्या का प्रयास : वर्ष 2024 में हत्या के 19 मामले सामने आए जबकि हत्या के प्रयास के 20 मामले रहे। ज्यादातर मामले जिला पुलिस ट्रेस कर चुकी है। इनके आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है। वहीं, पिछले साल हत्या के 15 केस दर्ज हुए थे जबकि हत्या के प्रयास के मामले 23 थे। वर्ष 2024 में हत्या के प्रयास के मामलों में कमी आई है जबकि हत्या के मामले 25 फीसदी बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2- गृह भेदन एवं वाहन चोरी : वर्ष 2024 में पिछले साल के मुकाबले चोरी के मामले कम हुए हैं। इनमें गृह भेदन और वाहन दोनों प्रकार की चोरियां शामिल हैं। वर्ष 2024 में दोनों प्रकार की चोरियां होने पर 186 एफआईआर दर्ज हुईं। इनमें गृह भेदन की 66 और वाहन की 120 चोरियां शामिल हैं। अब अगर वर्ष 2023 के आंकड़े देखें तो दोनों प्रकार की चोरियों में 235 एफआईआर दर्ज की गई थीं। इस बार 49 चोरियां कम हुई हैं।

3- लूट, डकैती और स्नेचिंग : वर्ष 2024 में लूट, डकैती और स्नेचिंग जैसी वारदात का ग्राफ काफी गिरा है। वर्ष 2023 के मुकाबले इस साल ये वारदात 58 प्रतिशत कम हुईं। इस साल लूट और डकैती की चार एफआईआर हैं जबकि पिछले साल संख्या 10 थीं। वहीं, वर्ष 2024 में स्नेचिंग की भी चार ही वारदात हुई हैं जबकि वर्ष 2023 में ऐसी 10 वारदात हुई थीं। लूट-डकैती व स्नेचिंग के 2023 में 19 और 2024 में 8 एफआईआर हुई हैं।

4- सड़क हादसे : वर्ष 2023 में सड़क हादसों की स्थिति देखें तो कुल 163 हादसे हुए। इनमें 82 लोगों की मौत हुई जबकि 72 घायल हुए। पिछले साल सड़क हादसों में 78 पुरुषों और 4 महिलाओं ने दम तोड़ा। वहीं, वर्ष 2024 के आंकड़ों की बात करें तो जिले में 140 हादसे हुए। इनमें 88 लोगों की मौत हुई और जबकि 100 घायल हुए। ऐसे में वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में जिले के अंदर सड़क हादसों में कमी आई है।

5- अवैध हथियार : वर्ष 2023 के मुकाबले वर्ष 2024 में अवैध हथियार रखने के मामले भी कम हुए हैं। वर्ष 2023 में जिले के विभिन्न थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत कुल 52 एफआईआर दर्ज हुई थीं। जबकि वर्ष 2024 में इनकी संख्या 49 है। जिला पुलिस सटीक मुखबिर नेटवर्क के जरिये अवैध हथियार रखने वालों को नियमित दबोच रही है। इसके लिए वार्ड और गांव स्तर पर भी बाकायदा निगरानी रखी जा रही है।


वर्ष 2024 और 2023 में थानों में दर्ज हुईं एफआईआर की स्थिति
पुलिस थाना वर्ष 2024 में दर्ज एफआईआर संख्या- वर्ष 2023 में दर्ज हुई एफआईआर संख्या
बाढड़ा - 300- 456
बौंदकलां - 216- 230
दादरी सिटी- 307-402
झोझूकलां- 233- 281
दादरी सदर- 382-420
साइबर- 32- 23
महिला- 125-81
(नोट:- वर्ष 2023 में इन थानों में 1937 और वर्ष 2024 में 1551 मामले दर्ज हुए।)


- दोनों वर्षों में कुछ अपराधों की तुलनात्मक स्थिति
अपराध - वर्ष 2023 - वर्ष 2024
हत्या-15-19
हत्या का प्रयास- 23-20
चोरी- 235-186
एनडीपीएस-35-35
लूट-डकैती- 10-4
स्नेचिंग-9-4
आर्म्स एक्ट- 52-49

वर्सन:
अपराध, नशा तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियां रोकने के लिए जिला पुलिस प्रयासरत है। गुप्त सूचनाओं के आधार पर अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। आगे भी पुलिस की यह मुहिम जारी रहेगी। जिलावासियों से अपील है कि कानून व्यवस्था कायम रखने और अपराध की रोकथाम में सहयोग करें। पिछले साल के मुकाबले इस साल कम एफआईआर दर्ज हुई हैं।
-अर्श वर्मा, एसपी, चरखी दादरी

फोटो 01
दादरी सदर पुलिस थाना, जहां इस वर्ष सर्वाधिक एफआईआर दर्ज हुई हैं। संवाद
फोटो 02
चोरी के बाद मकान में फैला पड़ा सामान। फाइल फोटो
फोटो 03
जिले में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। फाइल फोटो
फोटो 04
एसपी अर्श वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed