फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Last came first in 400 meter race

Charkhi Dadri News: 400 मीटर दौड़ में अंतिम रही प्रथम

Fri, 17 Jan 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 17 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Last came first in 400 meter race
प्रतियोगिता के दौरान 300 मीटर दौड़ में भाग लेतीं प्रतिभागी महिलाएं। 
चरखी दादरी। गांव चरखी स्थित एससीआर स्कूल मैदान में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें दादरी-प्रथम व द्वितीय खंड की महिलाओं ने भाग लिया। खंड स्तरीय साइकिल रेस में ममता तो 400 मीटर दौड़ में अंतिम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे की गई। इसमें महिला एवं बाल विकास अधिकारी गीता सहारण मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं को एनीमिया, कन्या भ्रूण हत्या और पोषण अभियान की जानकारी दी। इसके बाद सभी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान व कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के तहत पांच किलोमीटर साइकिल रेस में ममता ने प्रथम, सरोज ने द्वितीय और हेमा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 100 मीटर दौड़ में रितू, शारदा व गीता ने क्रमश: पहले तीन स्थान हासिल किए। इसी तरह 300 मीटर दौड़ में आकांक्षा ने पहला, सोनिया ने दूसरा और निशा ने तीसरा हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में अंतिम पहले पायदान पर जबकि संगीता को दूसरा और आरजू को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान पर कृष्णा, दूसरे स्थान पर मनीषा और तीसरे स्थान पर अनीता देवी रही। इसी तरह म्यूजिकल चेयर में अनीता विजेता रही जबकि मंजू उप विजेता और जयवंती तीसरे स्थान पर रही। अब ये सभी चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय स्पर्धा में भाग लेंगी और अपना दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed