फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   larwa found in 836 houses

Charkhi Dadri News: 836 घरों में मिला डेंगू का लारवा, विभाग ने 113 मकान मालिकों को दिए नोटिस

Fri, 30 Aug 2024 05:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 30 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
larwa found in 836 houses
लारवा मिलने के बाद टंकी को खाली करते स्वास्थ्य विभाग कर्मी। संवाद
माई सिटी सिटी पेज की प्रमुख खबर-लीड खबर का विकल्प--
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बदलते मौसम के साथ डेंगू व मलेरिया पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की जांच टीमों ने जनवरी से अगस्त तक जिले में साढ़े 14 लाख घरों का निरीक्षण किया है। इस दौरान टीमों की ओर से जांच करने पर 836 घरों में डेंगू का लारवा मिला है। लारवा मिलने पर विभाग ने 113 मकान मालिकों को नोटिस दिए हैं।
बुधवार को एक और मलेरिया का मरीज मिलने के बाद कुल संख्या पांच तक पहुंच गई है। पिछले साल जिले में अपेक्षा से अधिक 959 डेंगू के मरीज मिलने के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग इस वर्ष जनवरी माह से ही तैयारियों में जुट गया था। विभाग ने शहर व गांवों में डेंगू व मलेरिया बुखार पर अंकुश लगाने के लिए 108 टीमों का गठन कर रखा है। ये टीमें घर-घर पहुंच कर लारवा की जांच कर रही हैं। टीमों की ओर से साढ़े 15 लाख घरों की जांच की गई। इस दौरान 847 घरों में पानी में डेंगू का लारवा मिला है।
विज्ञापन

लारवा मिलने पर 113 घरों के मालिकों को नोटिस दिए गए हैं। बता दें कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 340 संदिग्ध बुखार के मरीजों के सैंपल लिए गए। इनमें केवल पांच मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स:
जांचा गया सामान कुल संख्या लारवा मिला
घरों में रखे कूलर 1,66,693 159
पानी की छत की टंकी 3,90,752 401
पानी के हौद 2,46,427 176
खाली टायर 2,48,578 034
गमला 3,40,641 065
मकान 1,46,823 009
घर के बाहर 13,572 003

शहर के इन क्षेत्रों में मिले हैं पांच डेंगू पॉजिटिव
गांधी नगर, रविदास नगर, लाधान पाना, एमसी कॉलोनी व भगत सिंह चौक आदि क्षेत्रों में डेंगू के मरीज पाए गए हैं। विभाग इन क्षेत्रों में डेंगू से बचाव के लिए घरों के आसपास डेल्टामैथरिन दवा का छिड़काव करवा रहा है। वहीं, इसके साथ तालाबों व जलभराव वाले स्थानों में गंबूजिया मछलियों को छोड़ रहा है। ताकि, वहां दोबारा लारवा न पनप सकें।

पिछले पांच साल में इतने मिले हैं डेंगू मरीज,
वर्ष सैंपलों की संख्या पॉजिटिव आए मरीज
2019 93 041
2020 383 152
2021 1710 678
2022 1377 354
2023 4185 959
अगस्त 2024 तक 340 005
वर्सन:
हमने गांव व शहर में फॉगिंग करवाने के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों व उपस्वास्थ्य केंद्रों में दवाएं भेजी हैं। ग्राम स्तर पर सरपंच या बीडीओ के माध्यम से फॉगिंग करवाई जा रही है। हर क्षेत्र में यह जिम्मा नगर परिषद के पास है। हमारा प्रयास है कि जिले में डेंगू और मलेरिया के मरीज कम से कम मिल पाएं।
-डॉ. गौरव भारद्वाज जिला नोडल अधिकारी,
फोटो: 19
गांधी नगर क्षेत्र में बने पानी के हौद में लारवा की जांच करते निरीक्षक मुकेश सांगवान व टीम सदस्य। संवाद
फोटो: 20
लारवा मिलने के बाद टंकी को खाली करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed