Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   kisan samman nidhi

Charkhi Dadri News: विरासत में जमीन पाने वाले पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए कर सकते हैं आवेदन

Sun, 25 May 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 25 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
kisan samman nidhi
खास खबर
विज्ञापन




फोटो 23

चरखी दादरी शहर स्थित कृषि विभाग कार्यालय। संवाद



- जिले में इस समय 32 हजार किसान उठा रहे हैं इस योजना का फायदा, फरवरी 2019 के बाद अगर किसी किसान की जमीन का पारिवारिक हस्तांतरण हुआ है तो वह नहीं ले सकता लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी



चरखी दादरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत पिता की मौत के बाद अगर किसी संतान को जमीन विरासत में मिली है तो वे सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। फरवरी 2019 के बाद अगर किसी किसान की जमीन का पारिवारिक हस्तातंरण हुआ है तो वे सम्मान निधि का लाभ नहीं उठा सकते।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने अपनी दूसरे कार्यकाल से इस योजना की शुरुआत कर रखी है। जिले में करीब 32 हजार किसानों को सम्मान भत्ता मिल रहा है। पिछले माह जारी की गई किस्त में 30 हजार किसानों को भत्ता राशि मिली थी। फरवरी 2019 में केंद्र सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई थी। उस समय केवल पांच एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को ही इस योजना में शामिल किया गया था। तत्पश्चात, उन किसानों को भी इस योजना के दायरे में शामिल कर लिया गया था जो पांच एकड़ से ज्यादा कृषि योग्य जमीन के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




योजना का फायदा उन किसानों को नहीं मिलता है जो किसी सरकारी विभाग से पेंशन या सरकारी नौकरी के रूप में 10 हजार रुपये प्रतिमाह ले रहा है और वह आयकरदाता है। एक ही परिवार से दंपती किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।

- जमीन का करवा रखा है सत्यापन

सरकार ने इस योजना का लाभ उठा रहे किसानों की जमीन का सत्यापन भी करवाया है। ताकि, यह पता चल सके कि वास्तव में किसान कौन है। इससे किसान की आय का भी आकलन किया गया है। बाद में इस डाटा का फैमिली आईडी से भी मिलान किया गया। ताकि, आय का ब्योरा स्पष्ट हो सके। सरकार का मानना है कि बहुत से किसान खुद खेती नहीं करते। इन किसानों ने दूसरों को खेती करने के लिए जमीन दे रखी है। इसमें खुद काश्तकार व काश्तकार दो श्रेणियां शामिल हैं।



- हर साल 200 को विरासत में मिलती है जमीन



अब वे किसान पीएम सम्मान निधि के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनको जमीन विरासत में मिली है। हर साल ऐसे किसानों की संख्या करीब 200 तक हो जाती है। पिता की मृत्यु के बाद जमीन का हस्तांतरण संतान को हो जाता है। ऐसे में ये किसान इस समय ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अब आगामी खरीफ सीजन के समय सम्मान निधि की अगली किस्त आने वाली है।


वर्सन



इस समय वे किसान पीएम सम्मान निधि के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनको जमीन विरासत में मिली है और वे पहले इस योजना के पात्र नहीं थे। अगर फरवरी 2019 के बाद जमीन का पारिवारिक हस्तांतरण हुआ है तो इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

-कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed