{"_id":"6769b6f68e3adcef250504f4","slug":"kayakalp-team-inspected-nagrik-hospital-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-128592-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: टीकाकरण कक्ष की आलमारी में मिली शाॅल, शूकेस के नीचे दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: टीकाकरण कक्ष की आलमारी में मिली शाॅल, शूकेस के नीचे दवाएं
Tue, 24 Dec 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
दादरी नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची कायाकल्प टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। निरीक्षण करने पहुंची कायाकल्प टीम को नागरिक अस्पताल में कई खामियां मिलीं। इंजेक्शन कक्ष में वैक्सीन रखने के लिए रखे फ्रिज से बर्फ का गोला और डबल लॉकर अलमारी में शॉल रखी मिली। इसके अलावा, लेबर रूम में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं पाई गईं। इसके चलते टीम खफा नजर आई। इतना ही नहीं टीम ने स्टाफ को झाड़ भी लगाई।
सोमवार को नारनौल से कायाकल्प टीम दादरी नागरिक अस्पताल पहुंची। करीब 11:45 बजे टीम ने निरीक्षण शुरू किया। एक-एक कर सभी कक्षों का जायजा लिया। शुरुआत में टीम ने इमरजेंसी कक्ष का जायजा लिया और स्टाफ से सवाल-जवाब भी किए। इसके बाद टीम एक्स-रे व प्रयोगशाला की तरफ पहुंच गई। यहां गैलरी में रखा वाटर कूलर ऊपर से खुला मिला और इस लापरवाही पर टीम के सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए स्टाफ को हिदायत दी।
इसके बाद टीम वार्डाें में पहुंची और लापरवाही का आलम देखकर हैरान हो गई। यहां युवाओं के वार्ड में बुजुर्ग और बुजुर्गाें के वार्ड में युवा भर्ती मिले। नारनौल डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रिंकू शर्मा व डॉ. दिनेश कुमार समेत एमओ डॉ. रविकांत ने इस पर भी संज्ञान लिया। इसके अलावा टीम ने स्टाफ से सवाल पूछने शुरू किए तो कुछ कर्मचारी ढंग से उत्तर नहीं दे पाए। इसके अलावा, टीम ने अल्ट्रासाउंड कक्ष और आयुष्मान के बारे में पूछताछ की। टीम अस्पताल परिसर में करीब दो घंटे डेरा डालकर एक-एक कर कई अनियमितताएं उजागर करती रही।
विज्ञापन
पुराने भवन में पहुंचकर जांचा रिकॉर्ड : टीम ने पुराने भवन में भी टीम ने मरीजों का रिकॉर्ड जांचा। टीम ने मरीजों के रिकॉर्ड और पार्किंग स्थल की सराहना की। साथ ही धूम्रपान करने वाले लोगों पर भी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए।
ड्रेस कोड में नहीं मिले कर्मचारी : टीम अस्पताल में पहुंची तो किसी वार्ड में भी सभी कर्मचारी ड्रेस कोड में नहीं मिले। इसके साथ ही किसी की ड्रेस पर केवल पद का नाम तो किसी के पास नाम पद की प्लेट ही नहीं मिली। बाद में टीम ने उन्हें डांट लगाई और सभी स्टाफ को फुल वर्दी में होने के आदेश दिए।