फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   kapil sharma rajaya pradhan

Charkhi Dadri News: कपिल शर्मा बनाए गए राज्य प्रधान

Tue, 17 Dec 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
kapil sharma rajaya pradhan
हरियाणा पब्लिक हेल्थ क्लेरिकल एसोसिएशन कार्यकारिणी के नव मनोनीत पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। हरियाणा पब्लिक हेल्थ क्लेरिकल एसोसिएशन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का त्रिवार्षिक अधिवेशन किया गया। इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य हरियाणा पब्लिक हेल्थ क्लेरिकल एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी का गठन करना और लिपिक वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों को मजबूती से उठाना रहा।
अधिवेशन में सबसे पहले पूर्व राज्य महासचिव जगमेंद्र ने अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां, खामियां और लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उसके बाद राज्य कार्यकारिणी के चुनाव की कार्रवाई सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान धर्मबीर फोगाट की देखरेख में हुई। अधिवेशन में सभी जिलों के जिला प्रधान और जिला प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से राज्य कार्यकारिणी का गठन किया।
विज्ञापन

चुनाव में कपिल शर्मा को राज्य प्रधान, जगमेंद्र सिंह को महासचिव, सुरेश श्योकंद को राज्य कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार पलवल को वरिष्ठ उपप्रधान, अनिल तंवर, दिनेश भारद्वाज, सुभाष अंतिल, राहुल निंदाना, रामनिवास, गजे सिंह, जगदीश दहिया और रविंद्र को उपप्रधान, सुनील कुमार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed