{"_id":"5d2e1f688ebc3e6cd5066a29","slug":"kanvad-charkhidadri-news-rtk5052305129","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा पर जाने वाले कांवड़ियों का तैयार होगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा पर जाने वाले कांवड़ियों का तैयार होगा ब्योरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरात्रि पर कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने सभी थाना-चौकियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कांवड़ियों के लिए लगाए जाने वाले शिविर के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेनी पड़ेगी। प्रशासन सड़क के बाई ओर शिविर लगाने को ही स्वीकृति देगा। इसके अलावा शिविर संयोजक को विश्राम करने के लिए रुकने वाले कांवड़ियों का ब्योरा उनके वाहनों सहित दर्ज करना होगा।
पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने कहा कि कावड़ियों की सुरक्षा एवं कांवड़ यात्रा को सुचारु एवं सुरक्षित संपन्न कराने के मद्देनजर पुलिस द्वारा किए जाने वाले प्रबंधों का खाका तैयार कर लिया गया है। कांवड़ियों को बिना किसी बाधा के रास्ता उपलब्ध कराने और यातायात को सुचारु बनाये रखने के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले के जिन मार्गों से कांवड़िए गुजरेंगे उन रास्तों पर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं गश्त की जाएगी। प्रत्येक थाना प्रबंधक अपने इलाका में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने सहित प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखेंगे। भीड़ भाड वाले स्थानों पर जहां भी जरूरत होगी कांवड़ियों को पैदल चलने के लिए अलग से सुरक्षित मार्ग उपलब्ध करवाने के भी प्रबंध किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिस तरफ कांवड़िए चलेंगे उसकी तरफ शिविर लगाने की अनुमति होगी।
: कांवड़ यात्रियों का थाने में अलग से बनेगा रजिस्टर
सभी थाना व चौकियों में एक रजिस्टर बनाने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिए हैं। इसमें कांवड़ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं व समूहों के लीडर का नाम, मोबाइल नंबर व यात्रा के दौरान ले जाए जाने वाले वाहनों का नंबर आदि ब्योरा दर्ज किया जाएगा। कांवड़ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान अपना पहचान पत्र साथ लेकर चलने, यात्रा के दौरान हॉकी, बेसबॉल, स्टिक, तलवार, त्रिशूल, नुकीले भाले, लाठी व किसी भी प्रकार का हथियार लेकर न चलने की हिदायत भी जारी की गई है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रियों को जिले से गुजरने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए सभी थाना-चौकियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिविर सड़क के बाई ओर लगाने पर ही अनुमति दी जाएगी।
मोहित हांडा, एसपी, चरखी दादरी