{"_id":"67c1fca6480f9db45d051991","slug":"kabaddi-on-2-in-hansawas-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-132523-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हंसावास खुर्द में जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हंसावास खुर्द में जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2 को
Fri, 28 Feb 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
स्पर्धा के आधार पर सोनीपत में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा जिले की टीम का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव हंसावास खुर्द स्थित वाइब्रेंट इंटरनेशनल स्कूल में 2 मार्च को जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन सोनीपत में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के चरखी दादरी जिला महासचिव नसीब जांघू ने शुक्रवार को बताया कि जिलास्तरीय सीनियर कबड्डी नेशनल व सर्कल महिला और पुरुष प्रतियोगिता गांव हंसावास खुर्द स्थित वाइब्रेंट इंटरनेशनल स्कूल में दो मार्च को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इसमें पुरुष वर्ग का भार 85 किलोग्राम व महिला वर्ग का भार 75 किलोग्राम होगा।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेश फोगाट ने बताया कि खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आए। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 15 व 16 मार्च को सोनीपत जिले के गन्नौर में होने वाली राज्यस्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता व 22 और 23 मार्च को भिवानी जिले के कुंगड़ में होने वाली सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।