{"_id":"64f17db996a5766b050ccdfd","slug":"jcb-ran-on-shop-platforms-in-dadri-shopkeepers-pulled-down-shutters-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: दुकानों के चबूतरों पर चली JCB, दुकानदारों ने धड़ाधड़ गिराए शटर, प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: दुकानों के चबूतरों पर चली JCB, दुकानदारों ने धड़ाधड़ गिराए शटर, प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
Fri, 01 Sep 2023 11:29 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:29 AM IST
सार
ट्रैफिक एसएचओ राजबीर सिंह ने दुकानदारों के मिलकर विरोध करने का अंदेशा होने पर सख्त लहजा दिखाया। रोड पर खड़े लोगों को उन्होंने चेतावनी देते हुए तितर-बितर कर दिया। एसएचओ ने कहा कि अगर यहां कोई बेवजह खड़ा मिला तो उसे अंदर कर दूंगा। इस चेतावनी के बाद भीड़ कम होती चली गई।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी में डीसी के आदेश पर शुक्रवार सुबह नगर परिषद और यातायात थाना पुलिस ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। बस स्टैंड रोड से इसकी शुरुआत की गई और जेसीबी से दुकानों के बाहर बने चबूतरे तोड़ते ही दुकानदारों ने शटर गिराकर विरोध जताया। हालांकि टीम ने विरोध को अनदेखा कर कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन
इससे पहले गत 30 अगस्त को भी नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। उस दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने दो दिन की मौहल्लत मांगी थी।उसके बाद भी स्थिति जस की तस रही। शुक्रवार सुबह 10 बजे नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर परिषद कार्यालय के सामने से मुहिम शुरू की। परशुराम चौक तक करीब 50 चबूतरे तोड़े गए और टीम की इस कार्रवाई के विरोध में दुकानदारों ने शटर डाउन कर दिए।
विज्ञापन
एसएचओ की चेतावनी: बेवजह कोई खड़ा मिला तो अंदर कर दूंगा
ट्रैफिक एसएचओ राजबीर सिंह ने दुकानदारों के मिलकर विरोध करने का अंदेशा होने पर सख्त लहजा दिखाया। रोड पर खड़े लोगों को उन्होंने चेतावनी देते हुए तितर-बितर कर दिया। एसएचओ ने कहा कि अगर यहां कोई बेवजह खड़ा मिला तो उसे अंदर कर दूंगा। इस चेतावनी के बाद भीड़ कम होती चली गई।
विज्ञापन