फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   java school first in sundarikaran

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण योजना में जावा स्कूल खंड स्तर पर विजेता

Sun, 16 Feb 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 16 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
java school first in sundarikaran
जावा गांव स्थित राजकीय स्कूल के गेट पर मौजूद शिक्षकगण। स्रोत: संस्थान
फोटा 26
विज्ञापन

जावा गांव स्थित राजकीय स्कूल के गेट पर मौजूद शिक्षकगण। स्रोत : संस्थान
::::::::::::::::::::::
- 12 फरवरी को एसडीएम की अगुवाई में निरीक्षण करने पहुंची थी टीम, खंड में पहला स्थान हासिल करने पर मिला 50 हजार का पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत गांव जावा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने खंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। स्कूल के प्राचार्य नरपाल यादव ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, उन्होंने इस उपलब्धि पर शिक्षकों को बधाई दी है।
प्राचार्य ने बताया कि 12 फरवरी को एसडीएम आशीष सांगवान की अगुवाई में टीम ने क्षेत्र के अनेक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसके उपरांत स्कूल को खंडस्तर पर प्रथम घोषित किया गया। एसडीम व उनकी टीम ने सुंदरकीरण के साथ विद्यालय में चल रहीं विभिन्न गतिविधियों की भी जानकारी ली थी। उस दौरान भी टीम ने विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों व एसएमसी कमेटी के सामूहिक प्रयासों की सराहना की थी। प्राचार्य ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद स्कूल ने सराहनीय प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर प्रथम रहने पर विद्यालय को 50 हजार का पुरस्कार मिला है। अब आगे जिलास्तर पर उपलब्धि को दोहराने का प्रयास रहेगा। विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों, एसएमसी कमेटी को ग्रामीणों ने बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed