फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Jaideep Sangwan of Khedi Bura becomes Flying Officer

खेड़ी बूरा का जयदीप सांगवान बना फ्लाइंग अफसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Jaideep Sangwan of Khedi Bura becomes Flying Officer
चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा निवासी जयदीप सांगवान के फ्लाइंग अफसर बनने पर क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों ने खुशी जाहिर की है। जयदीप सांगवान के परिवार का राष्ट्र रक्षा क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है। उनके छोटे भाई नवदीप सांगवान एनडीए के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है उनके पिता जयभगवान सांगवान भी आर्मी से कैप्टन पद से रिटायर्ड है। उनकी बहन पूनम लेफ्टिनेंट कर्नल, भाई रवि व हेमंत सांगवान मेजर के पद पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जयदीप के पिता जयभगवान ने बताया कि जयदीप ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल नासिक व इलाहाबाद से प्राप्त की थी। इसके उपरांत कंप्यूटर साइंस विषय से बीटेक जालंधर से किया। पिछले वर्ष एएफ सीएटी के तहत उन्होंने परीक्षा दी। इसमें देश भर से लाखों युवाओं ने भाग लिया। गत वर्ष इस परीक्षा के परिणाम में उन्होंने सफलता हासिल की। इसके बाद हैदराबाद एयरफोर्स एकेडमी व एयरफोर्स ट्रेनिंग कॉलेज बंगलौर में प्रशिक्षण लिया। गत आठ जुलाई को बंगलौर में हुई पासिंग आउट परेड में उन्होंने कमीशन प्राप्त किया। पासिंग आउट परेड में उपस्थित जयदीप के माता- पिता ने उन्हें बैज लगाया और अन्य युवाओं से भी रक्षा के क्षेत्र में आगे आकर सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed