{"_id":"66a6d354799b62291d0b0695","slug":"jagmag-yojana-not-completed-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-121125-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डेढ़ साल बाद भी पूरी नहीं हुई जगमग करने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डेढ़ साल बाद भी पूरी नहीं हुई जगमग करने की योजना
Mon, 29 Jul 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
प्रस्तावित लीड:
अमर उजाला पड़ताल :
- जगमग योजना के तहत 70 फीसदी हुआ है काम, परियोजना पूरी होने पर जिले के 167 गांवों को मिलेगी 24 घंटे बिजली आपूर्ति
- बिजली निगम के नोटिस जारी करने के बाद एजेंसी ने फिर शुरू किया काम
जगवीर शर्मा
चरखी दादरी। दादरी जिले के 167 गांवों को जगमग करने की योजना अब भी अधूरी है। एजेंसी डेढ़ साल की लंबी समय अवधि में करीब 70 फीसदी ही काम पूरा कर पाई है। कार्य में चल रही ढिलाई को देखते हुए बिजली निगम ने नोटिस जारी किया तो एजेंसी ने दोबारा काम शुरू करवाया है। योजना का काम पूरा होने में करीब पांच माह का समय और लगेगा। इसके बाद ही जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पांच लाख लोगों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
बता दें कि जिले में जगमग योजना का कार्य एजेंसी के माध्यम से करवाया जा रहा है। अब तक इस योजना पर बेहद धीमी गति से काम हुआ है। अभी तो कई फीडर ऐसे हैं, जिनमें मकानों के बाहर मीटर भी नहीं लगाए जा सके हैं। ऐसे में जिले में योजना पर काम दिसंबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, बिजली निगम के अधिकारियों को भी इस परियोजना के कार्य की निगरानी की तरफ ध्यान देना चाहिए।
दरअसल, जिले में 90 फीडर हैं, जिन पर जगमग योजना के तहत काम चल रहा है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे बिजली दिए जाने का प्रावधान है। संवाददाता की पड़ताल में सामने आया कि वर्ष 2022 में जगमग योजना पर काम शुरू हुआ था। काम धीमी गति से चलने की वजह से पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विभागीय जानकारी के अनुसार, झोझूकलां डिविजन के तहत कलियाणा फीडर का 70 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। इसी प्रकार गोकुल फीडर पर अभी पोल ही खड़े किए हैं। कुब्जानगर फीडर पर भी पोल लगाने का ही काम पूरा हुआ है। नौरंगाबास जाटान फीड का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसी प्रकार बधवाना फीडर के तहत पोल लगाने का काम पूरा हुआ है। कादमा फीडर का 75 प्रतिशत तक काम पूरा हो सका है। मंदोला 80 व छिल्लर फीडर का 70 प्रतिशत काम पूरा हो सका है। अभी इस डिवीजन में घरों के बाहर मीटर लगने बाकी हैं। इस समय इन फीडर से 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।
- बाढड़ा में पांच फीडर पर पूरा हुआ काम, तीन पर बाकी
इसी प्रकार बाढड़ा डिवीजन में आठ में से पांच फीडर का काम पूरा हो चुका है। यहां करीब 20 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। नांधा, हड़ोदी फीडर का काम अभी बाकी है। यहां केबल व मीटर लगने बाकी हैं। इस डिवीजन का काम पूरा होने में करीब चार माह का समय और लगने की संभावना है। चांदवास, लाड, नीमड बडेसरा व काकड़ौली फीडर का काम पूरा हो चुका है।
- दादरी सब अर्बन फीडर पर 75 प्रतिशत हुआ काम
दादरी सब अर्बन क्षेत्र की अगर बात करें तो यहां भी करीब 75 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। यहां पोल लगाने का भी चल रहा है। कुछ फीडरों पर लगाए जा सके हैं। जैसे ही काम सौ प्रतिशत पूरा हो जाएगा, इन गांवों में 24 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।
वर्सन :
हमने डिवीजन में 70 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। बीच में एजेंसी ने काम बंद कर दिया था। अब छह माह में यह बाकी कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सभी मीटर घरों के बाहर लगाए जाएंगे।
-सुनील कुमार, एएफएम, झोझूकलां डिवीजन
वर्सन :
डिवीजन में पांच फीडर का काम पूरा कर लिया गया है। शेष तीन फीडर का काम चार माह में पूरा कर लिया जाएगा। जिन गांवों में काम पूरा हो जा रहा है, वहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू की जा रही है।
-सुनीलदत्त, एसडीओ, बाढड़ा डिवीजन
फोटो-05
बिजली सब स्टेशन का पाॅवर ग्रिड। संवाद
फोटो 06
शहर में पोल पर लगे बिजली मीटर। संवाद