फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Insult of daughters, India will not tolerate

Charkhi Dadri News: बेटियों का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Thu, 27 Apr 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Insult of daughters, India will not tolerate
चरखी दादरी। गुंडाराज नहीं चलेगा। बेटियों का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान... जैसे नारे लगाते हुए खापों और जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने वीरवार सुबह शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला पहलवान यौन शोषण मामले में सरकार को रवैये को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की गई। प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने से इन्कार कर दिया। इसके बाद एसडीएम नवीन कुमार उनके बीच ज्ञापन लेने पहुंचे। इस समय अवधि के दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

जंतर-मंतर पर धरना दे रहे देश के नामी पहलवानों के समर्थन में वीरवार को सीआईटीयू और किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया। इसमें जिले की तमाम बड़ी खापों के पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई। सुबह दस बजे रोज गार्डन में रोष सभा की गई जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे। किसान सभा से रणधीर ने कहा कि विनेश फौगाट दादरी की बेटी है, इसलिए जिले के जनसंगठनों की जिम्मेदारी काफी ज्यादा बनती है। बेटियों को न्याय दिलाने के लिए सबको मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। यह लड़ाई लंबी जरूर हो सकती है, लेकिन अनुशासन में लड़ेंगे तो जीत पक्की है।
विज्ञापन

पूर्व संसदीय सचिव रणसिंह मान ने कहा कि मेडल लाकर देश का नाम रोशन करने वाली बेटियां आज न्याय न मिलने से परेशान हैं और जंतर-मंतर पर उन्हें बैठना पड़ रहा है। जनसंगठनों का इस मामले में आगे आना सही कदम है। बेटियों को न्याय दिलाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से लड़ाई लड़ी जाए। ठीक 11 बजे प्रदर्शनकारियों ने लघु सचिवालय के लिए कूच कर दिया। 11:30 बजे प्रदर्शनकारी जिला प्रशासन को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपने लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पद की लालसा छोड़ इस्तीफा दे बबीता फौगाट
प्रदर्शन में महिला खेमे की अगुवाई करने वाली सीआईटीयू राज्य उप-प्रधान कमलेश भैरवी ने भाजपा नेत्री एवं जांच कमेटी सदस्य बबीता फौगाट पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बबीता को चेयरमैन पद की लालसा छोड़ते हुए पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और खिलाड़ियों व बहन विनेश फौगाट के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचना चाहिए। उन्हें यह पद खेल की बदौलत मिला है और ये बात वो भूले ना।
- कड़े रहे सुरक्षा प्रबंध
प्रदर्शन के मद्देनजर जिला पुलिस की ओर से शहर व लघु सचिवालय में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। प्रदर्शनकारियों की संख्या सौ के करीब रही और लघु सचिवालय में 40 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे।
- पहले सरकार तो फिर जिला प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
प्रदर्शनकारियों ने लघु सचिवालय पहुंचकर पहले कुश्ती संघ के प्रधान और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके पांच मिनट बाद भी जब कोई ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ भी नारे लगाने शुरू कर दिए। ज्ञापन लेने आए नायब तहसीलदार को लौटा दिया।
- जंतर-मंतर कूच की ये है योजना
सुबह 9 बजे तक सभी खापों के पदाधिकारी अन्य लोगों के साथ समसपुर स्थित संतरा देवी शिक्षण महाविद्यालय के समीप एकत्र होंगे। साढ़े 9 बजे सभी एकसाथ वाहनों में सवार होकर जंतर-मंतर के लिए कूच करेंगे। इसके बाद लौटकर अगली रणनीति बनाई जाएगी। खाप पदाधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि बेटियों को न्याय दिलाकर रहेंगे।
खाप पदाधिकारी बोले : बेटियों को जरूर दिलाएंगे न्याय, हर लड़ाई लड़ने को तैयार
- बेटियों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। इसके लिए कितनी भी लंबी लड़ाई क्यों न लड़नी पड़े। शुक्रवार सुबह जिले की खापों के पदाधिकारी जंतर-मंतर कूच करेंगे और वहां से लौटकर मंथन के बाद अगली रणनीति तैयार करेंगे।

-नरसिंह सांगवान, सचिव, सांगवान खाप-40
- बुधवार को भी बाबा स्वामी दयाल धाम पर सर्वसमाज सर्वखाप पंचायत की थी। उसमें लिए गए फैसल अनुसार खाप पदाधिकारी शुक्रवार सुबह जंतर-मंतर जाएंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले की तमाम खाप बेटियों के साथ खड़ी हैं।
-बलवंत नंबरदार, प्रधान, फौगाट खाप-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed