{"_id":"64b59aede7569d511a0ae361","slug":"instead-of-decreasing-water-level-increased-by-two-feet-in-model-culture-school-charkhidadri-news-c-126-1-sroh1010-3115-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: घटने के बजाय मॉडल संस्कृति स्कूल में दो फुट बढ़ गया पानी का स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: घटने के बजाय मॉडल संस्कृति स्कूल में दो फुट बढ़ गया पानी का स्तर
Tue, 18 Jul 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में जलभराव की समस्या को लेकर विद्यालय प्रबंधन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। रविवार को हुई 61 एमएम बारिश के कारण परिसर में जलभराव का स्तर भी दो फुट बढ़ गया है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से मजबूरीवश प्राथमिक भवन में दो शिफ्टों में कक्षाएं लगानी पड़ी। सोमवार को पहली शिफ्ट में कक्षा नौवीं से 12वीं के 30 प्रतिशत बच्चे अनुपस्थित रहे। दूसरी शिफ्ट में भी करीब 50 प्रतिशत ही उपस्थित रहे।
बता दें कि प्रबंधन की ओर से जिला शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर स्कूल के तीन कमरे खाली कराने की मांग की थी, लेकिन अभी तक जिला शिक्षा विभाग की ओर से कमरे खाली नहीं किए गए हैं। वहीं प्राथमिक भवन में कुल 12 कमरे हैं। पहली से आठवीं में छात्र संख्या 360 व नौवीं से 12वीं में 330 हैं। ऐसे में एक शिफ्ट में 300 से अधिक बच्चों को अलग-अलग कक्षा एवं सेक्शन के हिसाब से 12 कमरों में पढ़ाना किसी चुनौती से कम नहीं है।
वर्तमान हालात यह है कि दो फुट तक जल स्तर बढ़ने से विद्यालय के मुख्य भवन तक पानी पहुंच चुका है। पांच खंडों के 35 कमरें, पांच लैब में पहले से ही पानी जमा थे जबकि अब उनमें भी जल का स्तर दो फुट और बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से गत मंगलवार को लगाई गई दो मोटरें महज छह घंटे ही चल पाईं, इसके बाद से बंद पड़ी हैं। अब प्रशासन व जन स्वास्थ्य विभागों ने भी विद्यार्थियों व स्टाफ को उनके हालातों पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की व्यवस्था तक नहीं की गई है। स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर ही भागदौड़ कर विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का माहौल तैयार करने में जुटा है। छोटी डेस्कों पर बैठने में बड़े बच्चों को परेशानी हो रही है। बड़ी डेस्क लाने के लिए चार-पांच फुट पानी में उतरना प्रबंधन के लिए कठिन कार्य है। ऐसे में जो भी हो इसका खामियाजा विद्यार्थियों को ही भुगतना पड़ रहा है। प्रबंधन की ओर से बरामदों में भी पंखे लगवाकर कक्षाएं ली जा रही हैं।
प्रबंधन की ओर से सोमवार से दो शिफ्टों में कक्षा लगाने का निर्णय लिया था। सुबह 6:55 से 12:15 बजे तक पहली शिफ्ट में कक्षा नौवीं से 12वीं व दूसरी शिफ्ट में 12:30 से 5:30 तक पहली से आठवीं के विद्यार्थियों को नियमित रूप से पढ़ाया जाएगा। स्कूल में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला है। अब नियमित रूप से दो शिफ्टों में कक्षाएं लगाई जाएंगी।
-सुरेश कुमार यादव, प्राचार्य शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति स्कूल, चरखी दादरी।