{"_id":"67b7809facd4cf88190db788","slug":"inspect-the-jail-and-learn-the-reality-from-the-prisoners-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-132059-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सीजेएम ने भिवानी जेल का निरीक्षण कर बंदियों से जानी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सीजेएम ने भिवानी जेल का निरीक्षण कर बंदियों से जानी हकीकत
Fri, 21 Feb 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने भिवानी कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर बंदियों और कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में भी बताया।
सीजेएम संजीव काजला ने कहा कि जेल में किसी बंदी को कानूनी सहायता की जरूरत है तो प्राधिकरण उनकी मदद कर सकता है। कई बार आरोपी मामूली केस में कानूनी सहायता न मिलने के कारण लंबे समय से जेल में रह रहा है तो वह विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता ले सकता है। सीजेएम संजीव काजला ने पुरुष बैरक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों के रहन-सहन, खाने, पीने के पानी की व्यवस्था, पुस्तकालय, सफाई और चिकित्सा सेवा का भी अवलोकन किया।
निरीक्षण करने पहुंचे सीजेएम ने कैदियों और बंदियों से जेल में बिताई गई अवधि के बारे में भी पूछा। उन्होंने निर्देश दिए कि दादरी जिला की किसी बंदी को कानूनी मदद की जरूरत हो तो डीएलएसए कार्यालय को सूचित किया जाए। इस अवसर पर जेल उपाधीक्षक अनिल शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।