{"_id":"6a88a3ad08d51cebc80718ee","slug":"individual-arrested-with-a-doga-gun-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159310-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: व्यक्ति को डोगा गन सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: व्यक्ति को डोगा गन सहित गिरफ्तार
Sat, 22 Aug 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को डोगा गन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहित उर्फ मोनू गांव तलाव, जिला झज्जर का रहने वाला है। पुलिस ने हथियार और स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार के अनुसार वीरवार को अपराध शाखा दादरी की टीम में शामिल मुख्य सिपाही अमित, सिपाही दिनेश और चालक सहायक उपनिरीक्षक संजय सरकारी वाहन में चिड़िया मोड़ नाके पर गश्त, नाकाबंदी एवं संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि महेंद्रगढ़ की तरफ से काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आ रही है। गाड़ी को मोहित उर्फ मोनू निवासी तलाव चला रहा है और उसके पास डोगा गन है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने नाके पर जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद महेंद्रगढ़ की ओर से संदिग्ध स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाकर चालक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मोहित उर्फ मोनू निवासी गांव तलाव, जिला झज्जर के रूप में बताई।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गाड़ी की तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो के सहचालक वाली सीट के पायदान से एक डोगा गन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी से हथियार का लाइसेंस अथवा परमिट मांगा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने डोगा गन और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर थाना शहर दादरी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि बरामद डोगा गन नरेंद्र निवासी बेरी गेट, झज्जर का लाइसेंसी हथियार है। पुलिस ने नरेंद्र को जांच में शामिल कर उससे भी पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी मोहित उर्फ मोनू को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।