फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   independence day celebration in 3 steps

Charkhi Dadri News: स्वतंत्रता दिवस पर 3 चरण में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, दिशा-निर्देश जारी

Sat, 02 Aug 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 02 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
independence day celebration in 3 steps
- आठ अगस्त तक चलेगा अभियान का पहला चरण, तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर पोर्टल पर करें अपलोड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। 15 अगस्त तक तीन चरणों में अभियान चलेगा। पहला चरण 8 अगस्त तक, दूसरा चरण 9 से 12 अगस्त तक और तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से हर घर तिरंगा अभियान की गाइडलाइंस जारी की गई हैं। पहले चरण में 8 अगस्त तक स्कूलों की दीवारों और बोर्ड को तिरंगे से प्रेरित कला से सजाया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों आदि में प्रदर्शनियों का आयोजन होगा। स्कूल, काॅलेज व सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं और प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही सैनिकों और पुलिसकर्मियों को ‘आभार पत्र’ लिखकर डाक विभाग के समन्वय से राखियां भेजी जाएंगी। सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में तिरंगे रंगों को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे धागे युक्त ‘तिरंगा बुनाई और धागे’ की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त के बीच वृहद आयोजन होंगे। इस दौरान ‘तिरंगा महोत्सव’ के रूप में एक बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसमें वृहद ‘तिरंगा मेला’ और ‘भव्य तिरंगा म्यूजिकल कन्सर्ट’ का आयोजन होगा। प्रदेशस्तरीय ‘तिरंगा महोत्सव’ का आयोजन किसी प्रमुख स्थल पर जनभागीदारी के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रमुख स्थानों पर लगेगा मेला
मुनीश शर्मा ने तिरंगा महोत्सव आयोजित किए जाने वाले प्रमुख स्थल पर तिरंगा मेले का भी आयोजन होगा। इसमें ग्रामीण विकास विभाग के स्वयं सहायता समूह की ओर से निर्मित उत्पाद तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से निर्मित उत्पादों, स्थानीय उत्पादों, तिरंगा रंग की थीम वाली वस्तुओं की बिक्री की जाएगी। तिरंगा मेला में तिरंगा प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा।
- निकाली जाएंगी बाइक और साइकिल तिरंगा रैली
उपायुक्त ने बताया कि गृह विभाग, पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों, एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड एवं खेल विभाग के सहयोग से तिरंगा बाइक रैली व तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों, पीडीएस दुकानों, खादी भंडार और स्थानीय बाजार के वस्त्रालयों आदि के माध्यम से तिरंगे की बिक्री और वितरण किया जाएगा।
- 13 से 15 अगस्त तक होगा ध्वजारोहण
उपायुक्त ने बताया कि अभियान के तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त के बीच सभी सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट हरघरतिरंगा.सीओएम पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।


- राष्ट्रीय ध्वज फहराने के सही नियम

राष्ट्रीय ध्वज सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराएं और बाद में सम्मानपूर्वक उतारें। रात में केवल विशेष परिस्थितियों में ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा सकता है। फटा या आधा झुका झंडा लगाना सख्त मना है। झंडे को कभी फेंकें नहीं, तह लगाकर सुरक्षित रखें। सम्मान से तिरंगा लहराएं, गर्व से सिर उठाएं। 12 से 15 अगस्त तक निजी घरों और प्रतिष्ठानों पर फहराए गए तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed