{"_id":"62f68cbbd4bd7f168c01c589","slug":"independence-day-celebration-full-dress-final-rehearsal-today-charkhidadri-news-hsr6390981154","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आज
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के बलिदान स्मारक स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आज फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल होगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में 1539 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। नगराधीश नरेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 8:58 पर बलिदान स्मारक स्टेडियम में उपायुक्त श्यामलाल पूनिया बतौर मुख्यातिथि तिरंगा झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। कार्यक्रम में पुलिस विभाग व होमगार्ड सहित कॉलेज व स्कूलों के छात्र-छात्राओं की परेड की टुकड़ियां मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगी। परेड टुकड़ियों में स्कूल व कॉलेज के 250 विद्यार्थी मार्च पास्ट करेंगे।
नगराधीश ने कहा कि इस बार हम स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। रिहर्सल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 7 विद्यालयों की टीमों का चयन किया गया है जिनमें 350 छात्र-छात्राएं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इसी प्रकार समारोह में पीटी, डंबल व लेजियम शो में 862 विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
- इन स्कूलों की टीम देगी प्रस्तुति
नगराधीश ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल दादरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी, एसवीएम स्कूल कादमा, जेबीएस स्कूल मकड़ाना, डीएसएम स्कूल असावरी, एससीआर स्कूल चरखी व सागर ग्लोबल स्कूल सांवड़ को चुना गया है। विभिन्न कॉलेज व स्कूलों के छात्र-छात्राएं समारोह में अपनी प्रस्तुतियां देंगे।