फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   In view of Lok Sabha elections, action against liquor smugglers, 117 bottles of liquor recovered

Charkhi Dadri News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शराब तस्करों पर कार्रवाई, 117 बोतल शराब बरामद

Tue, 09 Apr 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 09 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
In view of Lok Sabha elections, action against liquor smugglers, 117 bottles of liquor recovered
सिरसा। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस लगातार अभियान चलाकर शराब तस्करों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों से सात शराब तस्करों को काबू कर उनके कब्जे से 117 बोतल शराब बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल स्टाफ पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव पतली डाबर क्षेत्र से गांव वासी नाथूराम को अवैध रूप से शराब लेते जाते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी से 15 बोतल देसी शराब हुई। इसके अलावा सिविल लाइन थाना पुलिस ने सनी उर्फ रामचंद्र निवासी चतरगढ़ पट्टी को 13 बोतल देसी शराब के साथ चतरगढ़ पट्टी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गश्त के दौरान राजेश कुमार निवासी चतरगढ़ पट्टी को 36 बोतल देसी शराब के साथ हुडा सेक्टर-19 सिरसा क्षेत्र से काबू किया है। रानियां थाना पुलिस ने जग्गा सिंह निवासी कुत्ताबढ को 20 बोतल शराब के साथ उसी के गांव से काबू किया है। एक अन्य घटना में शहर थाना पुलिस ने धर्मेंद्र निवासी कंगनपुर रोड को 14 बोतल देसी शराब के साथ दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना सिरसा पुलिस ने धर्मवीर निवासी जेजे कॉलोनी को 14 बोतल देसी शराब के साथ अनाज मंडी क्षेत्र से काबू किया है। एएनसी की टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव सिकंदरपुर निवासी जरनैल सिंह को पांच बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रशासन द्वारा आम जन से भी आह्वान किया गया है, कि अवैध शराब तस्करों तथा अवैध खुर्दा संचालकों के बारे में पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed